✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

दो आरोपित गिरफ्तार घुमाने के बहाने 13 साल की बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म,

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 29 दिसंबर 2022दे देखा गया: 897 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News: पुलिस ने दबिश देकर बच्ची को मुक्त कराया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अम्बिकापुर न्यूज (SURGUJA TIMES)। - सीतापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की बच्ची को घुमाने के बहाने दो युवक अपने साथ ले गए।...

Advertisement

Ambikapur News: पुलिस ने दबिश देकर बच्ची को मुक्त कराया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अम्बिकापुर न्यूज (SURGUJA TIMES)। - सीतापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की बच्ची को घुमाने के बहाने दो युवक अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित रोहित मिंज और बिमलेश खेस को जेल दाखिल किया गया है।

सीतापुर थाने में रहने वाली नाबालिग को 22 दिसंबर की सुबह घर के पास थी। तभी रोहित मिंज और बिमलेश खेस बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चों को घुमाने का झांसा दिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्ची वापस नहीं आई। आसपास तलाश करने के बाद उसकी जानकारी नहीं मिली तो स्वजन ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर डा. ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सीतापुर शिशिरकान्त सिंह ने टीम के साथ जांच शुरू की। गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोरी को रोहित और बिमलेश के साथ देखा गया था। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों संदेहियों की तलाश की। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके ठिकाने पर दबिश दी। बच्ची भी वहां मौजूद थी।

Advertisement

उसे दोनों के कब्जे से मुक्त कराने के बाद पूछताछ की गई। बच्ची ने बताया कि रोहित मिंज और बिमलेश खेस ने उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 376(घ) भादवि, पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), छह के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर उपनिरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, आरक्षक संजीव चौबे, अलोक गुप्ता, अहसान फ़िरदौशी, अभिषेक राठौर, पंकज देवांगन, नगर सैनिक विनायक लकड़ा शामिल रहे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...