✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
सरगुजा संभाग

नकली यूरिया: भूसु समिति में यूरिया के नमूनों की गुणवत्ता जांच, विक्रय पर अस्थायी रोक

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 जून 2025दे देखा गया: 1499 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई सरगुजा टाइम्स : अम्बिकापुर 21 जून 2025/ आगामी खरीफ मौसम में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासख...

Advertisement

कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई

सरगुजा टाइम्स : अम्बिकापुर 21 जून 2025/ आगामी खरीफ मौसम में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड सीतापुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, भूसु का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समिति में भंडारित यूरिया के बोरों पर बैच नंबर एवं लॉट नंबर अंकित नहीं पाए गए। इस पर उर्वरक की गुणवत्ता को लेकर शंका व्यक्त की गई और उक्त यूरिया का नमूना एकत्र कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
नमूना परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने तक उक्त यूरिया के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि किसानों को गुणवत्ताहीन उर्वरक की आपूर्ति न हो।

Advertisement


इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नीरज कौशिक, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनिता एक्का एवं उर्वरक निरीक्षक श्री संतोष कुमार बेक उपस्थित रहे।
जिले में किसानों को केवल मानक एवं जांचे-परखे कृषि आदानों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और इस दिशा में नियमित निरीक्षण व निगरानी जिला प्रशासन द्वारा जारी रहेगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...