Ambikapur News@ SURGUJA TIMES - शहर सहित जिले में बीते सप्ताहभर से पड़ रही कड़ाके की ठंड से मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ की हलचल उत्तर की शुष्क हवा में रुकावट आने से तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि शहर का तापमान अभी 10 डिग्री से नीचे है, लेकिन गलन जैसी ठंड अभी नहीं पड़ रही है।
बीते तीन दिन में ही रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बीच बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तो अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों में रात के तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ से दो- तीन दिन के बाद बादल छाने के बन रहे आसार






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।