✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सरगुजा संभाग

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने अंतिम तिथि निर्धारित,, खरीफ फसलों के लिए 16 अगस्त व रबी फसलों के लिए 31 दिसम्बर तक करें आवेदन

द्वारा: SADDAM KHANप्रकाशित: 5 अगस्त 2023दे देखा गया: 525 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सद्दाम खान/बलरामपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी दिशा निर्देशों के आधार पर वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 के खरीफ एवं रबी मौसम के फसलों के लिए जिले के समस्त विकासखण्डो में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। उद्या...

सद्दाम खान/बलरामपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी दिशा निर्देशों के आधार पर वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 के खरीफ एवं रबी मौसम के फसलों के लिए जिले के समस्त विकासखण्डो में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। उद्यानिकी फसलों में खरीफ मौसम के लिए उद्यानिकी फसल- टमाटर, बैंगन, अमरूद, केला, मिर्च एवं अदरक फसल को अधिसूचित किया गया है।
इस योजना में ऋणी कृषक (भू-धारक एवं बटाईदार) तथा अऋणी कृषक (भू-धारक एवं बटाईदार) लाभ ले सकते हैं। कृषकों को बीमा कराने हेतु फसलों के अनुसार निर्धारित ऋण मान का 5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक अंश राशि के रूप में जमा करना होगा। रबी मौसम के दौरान किसी भी प्रकार के अधिक वर्षा, ओलावृष्टि, अधिक तापमान, सूखा, बीमारी अनुकूल मौसम की नौबत आती है तो फसल बीमा के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बीमा आवेदन की अंतिम तिथि खरीफ मौसम के लिए 16 अगस्त तथा रबी मौसम के लिए 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गई है। उद्यान विभाग के अधिकारी पतराम सिंह ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में उद्यानिकी फसलों का बीमा ऑनलाइन माध्यम से किसान करवा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि टमाटर फसल की बीमा राशि 01 लाख 20 हजार रुपये है जिसमें किसान के द्वारा देय प्रीमियम राशि 06 हजार होगी। उसी प्रकार बैंगन की बीमा राशि 77 हजार रूपये एवं किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 03 हजार 850, अमरूद के लिए बीमा राशि 45 हजार एवं कृषक प्रीमियम देय राशि 02 हजार 250, पपीता के लिए बीमा राशि 01 लाख 25 हजार एवं कृषक प्रीमियम देय राशि 06 हजार 250, केला के लिए बीमा राशि 01 लाख 65 हजार कृषक प्रीमियम देय राशि 08 हजार 250, तथा मिर्च एवं अदरक की बीमा राशि क्रमशः 1.50-1.50 लाख रुपये तथा कृषक प्रीमियम देय राशि क्रमशः 7500-7500 रुपये है। फसलों का बीमा कराने हेतु कृषक लोक सेवा केन्द्रों तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया के अधिकृत प्रतिनिधियों से बीमा करवा सकते हैं व विकासखण्ड अधिकारी बलरामपुर पलिस राम 9165507130, रामचंद्रपुर राहुल पैकरा 7415007531, वाड्रफनगर जगजीत कुमार खलखो 9926556059, त्रिवेन्द्र राम सांडे 9340217036. शंकरगढ़ रामदेव राम 888931170, कुसमी प्रेमसागर राम 8959713791 से संपर्क कर सकते है।

कलेक्टर ने बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना :-

कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा अंतर्गत यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देगा। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 में विभिन्न फसलों के बीमा के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगा।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...