कोरबा में चल रहे छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल समेत टाइटल बेल्ट जीता है। इसमें स्वाती राजवाड़े ने 54 किलो वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करते हुए टाइटल बेल्ट पर कब्जा जमाया है।
SURGUJA TIMES- इमैच्योर फाइट में विनय सिंह मरकाम ने 51 किलो वर्ग में गोल्ड, अनुराग एक्का ने गोल्ड, लो-किक में लक्की सिल्वर, शिवांचल दास 48 किलो वर्ग में सिल्वर व रीतेश मिंज ने 63 किलो लो-किक में सिल्वर मेडल जीता है। इमैच्योर फाइट गर्ल्स वर्ग में वर्षा रानी बड़ा ने 52 किलो लो-किक में गोल्ड, 48 किलो में प्रेरणा तिर्की और संजना मिंज ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।