✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

मप्र के मुरैना जिले में जिलाबदर बदमाशों ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को बंधक बनाया, फोन पे से हजारों रुपये वसूले

द्वारा: MAHENDRA SINGH LAHARIYAप्रकाशित: 23 जुलाई 2024दे देखा गया: 687 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

पुलिस के अनुसार दो बदमाश आदतन अपराधी हैं। इन्‍होंने दोनों भाइयों को एक खेत पर बंधक बनाकर पिटाई की और रुपये मांगे। इसके बाद अपने खाते में आठ हजार रुपये भी जमा करवा लिए। पुलिस ने कुछ ही देर में घटनास्‍थल की घेराबंंदी कर एक युवक को मुक्‍त करवा लिया/...

Advertisement

पुलिस के अनुसार दो बदमाश आदतन अपराधी हैं। इन्‍होंने दोनों भाइयों को एक खेत पर बंधक बनाकर पिटाई की और रुपये मांगे। इसके बाद अपने खाते में आठ हजार रुपये भी जमा करवा लिए। पुलिस ने कुछ ही देर में घटनास्‍थल की घेराबंंदी कर एक युवक को मुक्‍त करवा लिया/

मुरैना, कैलारस। कलेक्टर न्यायालय द्वारा एक साल के लिए जिलाबदर किए गए बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार चचेरे भाइयों को पकड़कर बंधक बना लिया। मारपीट करने के बाद फोनपे से हजारों रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए। बंधक बनाए गए युवकाें में से एक छूटकर भागा और उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। कैलारस पुलिस ने इस मामले तीन नामजद सहित कुल चार बदमाशों पर केस दर्ज किया है।

सुमावली थाना क्षेत्र के गदाल का पुरा गांव निवासी नीतेश पुत्र भंवर सिंह कुशवाह अपने ताऊ के बेटे सतीश कुशवाह के साथ शुक्रवार की शाम को गरमोरा गांव जा रहा था। शेरपुर रोड पर राजमहल होटल के पास उन्हें सौरभ, रघ्घू सिकरवार, छोटू सिकरवार व एक अन्य बदमाश ने रोका।

Advertisement

सुमावली थाना क्षेत्र के गदाल का पुरा गांव निवासी नीतेश पुत्र भंवर सिंह कुशवाह अपने ताऊ के बेटे सतीश कुशवाह के साथ शुक्रवार की शाम को गरमोरा गांव जा रहा था। शेरपुर रोड पर राजमहल होटल के पास उन्हें सौरभ, रघ्घू सिकरवार, छोटू सिकरवार व एक अन्य बदमाश ने रोका।

रघ्घू और छाेटू सिकरवार आदतन अपराधी होने के कारण एक साल के लिए जिलाबदर हैं। इन बदमाशों ने नीतेश और सतीश को बंधक बनाकर रेलवे लाइन के पास एक खेत में रखा, वहां मारपीट कर रुपयों की मांग की। बकौल नीतेश उसके फोन पे से बदमाशों ने तीन बार में करीब आठ हजार रुपये अपने खातों में जमा कर लिए।

बदमाशों को झांसा देकर सतीश वहां से भाग निकला और थाने पहुंचा। पुलिस ने नीतेश की मोबाइल लोकेशन के आधार पर 15 से 20 मिनट में ही घटनास्थल की घेराबंदी कर दी और नीतेश को मुक्त करा लिया। पुलिस के हाथ एक आरोपित भी लगा है। चारों बदमाशों पर बंधक बनाने, धमकाने, रुपये वसूलने जैसी कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
मप्र के मुरैना जिले में जिलाबदर बदमाशों ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को बंधक बनाया, फोन पे से हजारों रुपये वसूले | सरगुजा टाइम्स