✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

विंध्य एक्सप्रेस वे बनेगा जो रीवा, सीधी और सिंगरौली को जोड़ेगा

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 15 फ़रवरी 2023दे देखा गया: 1064 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Rewa News : बोले, मुख्यमंत्री बाद में बहनों का भाई, भांजा-भांजियों का मामा पहले हूं, चुनाव के समय पत्थर गढ़ने काम करती है कांग्रेस Rewa News:मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंध‍िया ने विंध्य को चोरहटा एयर...

Advertisement

Rewa News : बोले, मुख्यमंत्री बाद में बहनों का भाई, भांजा-भांजियों का मामा पहले हूं, चुनाव के समय पत्थर गढ़ने काम करती है कांग्रेस

Rewa News:मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंध‍िया ने विंध्य को चोरहटा एयरपोर्ट के रूप में नई सौगात दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व खजुराहो के बाद छठवें हवाई अड्डे के रूप में चोरहटा एयरपोर्ट जाना जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने विंध्य एक्सप्रेस वे बनाने की भी घोषणा की है। जो भोपाल से दमोह, कटनी, रीवा, सीधी और सिंगरौली को जोड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंडे माफिया से 23 हजार छुड़ाए गए हैं। यह गरीबों को दिया जाएगा। बेटियों और महिलाओं के साथ दुराचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को फांसी देने का काम होगा। घर में बुलडोजर चलाया जा रहा है। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बाद में हूं पहले बहनों का भाई और भांजा-भांजियों का मामा हूं सभी को साथ चलना होगा। उन्होंने दोनों से वादा लिया कि वह मामा के साथ रहेंगे। इस मौके पर शिवराज और सिंधिया ने डांडिया भी खेला।

Advertisement
MAMA KA BHASHAN

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंधिया का चेहरा दिखाकर चुनाव जीता और दादा खुद मुख्यमंत्री बन गया। कमलनाथ ने हमेशा छलने का काम किया है। कांग्रेस चुनाव के समय पत्थर गढ़ने काम करती है विकास भाजपा की सरकार करती है। विंध्य एक्सप्रेस वे बनेगा। भोपाल, दमोह, कटनी रीवा सीधी और सिंगरौली को जोड़ा जाएगा। जिसके दोनों ओर उद्योग लगाने के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2003 के पहले सड़कों का हाल लोगों को बताएं। गड्ढे होने की बात कही। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने मूर्ति स्थापना की थी। आज ज्योतिरादित्य सिंधिया हवाई जहाज की सौगात दी है। मेरी बहना योजना से परिवार में प्रेम बढ़ेगा।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वृद्ध जनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद जनार्दन मिश्र, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल शामिल रहे। सम्मेलन में रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, मउगंज विधायक प्रदीप पटेल, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेम​रिया विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, महापौर अजय मिश्र, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय शामिल रहे।

Advertisement
टैग्स (Tags):#MP NEWS

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...