✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सरगुजा संभाग

Ambikapur शहर CCTV कैमरे की नजर में, कंट्रोल रूम से निगरानी, स्मार्ट कंट्रोल रूम की शुभारंभ सुरगुजा पुलिस

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 18 जनवरी 2023दे देखा गया: 246 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

AmbikapurNews@ शहर में प्रवेश और बाहर निकलने वाले सभी रास्ते भी सीसी कैमरे की निगरानी में आ गए हैं। अंबिकापुर SURGUJA TIMES। छत्तीसगढ़ के रायपुर व दुर्ग जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर अब अंबिकापुर में भी उच्च तकनीक के प्रयोग से पूरे शहर की निगरानी हे...

AmbikapurNews@ शहर में प्रवेश और बाहर निकलने वाले सभी रास्ते भी सीसी कैमरे की निगरानी में आ गए हैं।

अंबिकापुर SURGUJA TIMES। छत्तीसगढ़ के रायपुर व दुर्ग जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर अब अंबिकापुर में भी उच्च तकनीक के प्रयोग से पूरे शहर की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड पुलिस सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सरगुजा रेंज के पहले इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर के 35 स्थानों पर लगे 97 सीसी कैमरे की जद में पूरा शहर आ गया है और इनका नियंत्रण कंट्रोल रुम से आरंभ हो चुका है।20 से अधिक प्रशिक्षित अधिकारी,कर्मचारी यहां तैनात किए गए हैं, इसके साथ ही इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम से अपराध नियंत्रण, अपराध विवेचना, साक्ष्य जुटाने में मदद मिलेगी।

आप्टिकल फाइबर से लैस कंट्रोल रूम में 24 घंटे निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी और डायल 112 की टीम भी इसी हाईटेक कंट्रोल रूम से संचालित होगी। 55 इंच के चार एलईडी टीवी को जोड़ कर सभी सीसी कैमरे को कनेक्ट किया गया है। कंट्रोल रूम की स्थापना के लिए जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ फण्ड से 71 लाख 85 हजार रुपये उपलब्ध कराया गया है।इसके लिए शहर में अलग से 40 किलोमीटर का आप्टिकल फाइबर केबल बिछाया गया है।सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के व्यक्तिगत प्रयासों और शहर की सुरक्षा नए तकनीक से करने की मंशा से सुरक्षा को लेकर यह बड़ी सौगात अंबिकापुर शहर को मिली है।

https://youtu.be/vEGL3HkjlAs

इस अवसर पर रायपुर से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता अजय यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। कार्यक्रम स्थल पर महापौर डा अजय तिर्की,बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,आइजी रामगोपाल गर्ग,मुख्य वन संरक्षक नावेद शुजाउद्दीन,कलेक्टर कुंदन कुमार,पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता,नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, वनमंडलाधिकारी पंकज कमल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पार्षद हरमिन्दर सिंह टिन्नाी,ब्रह्माकुमारी विद्या बहन ,सीएसपी स्मृतिक राजनाला,डीएसपी अखिलेश कौशिक सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...