✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Ambikapur News: चार माह पूर्व महिला की हत्या के मामले का परदाफाश

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 8 जनवरी 2023दे देखा गया: 366 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सामरी थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व एक महिला की हत्या के मामले में आरोपित को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा। कुसमी (SURGUJA TIMES)। सामरी थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर...

Advertisement

सामरी थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व एक महिला की हत्या के मामले में आरोपित को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा।

कुसमी (SURGUJA TIMES)। सामरी थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा। मृतका आरोपित की फुआ सास थी। वारदात में आरोपित युवक की पत्नी भी शामिल थी जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की सुबह टाटीझरिया बाक्साइट खदान के पास स्थित तालाब में एक अज्ञात महिला का शव मिला था जो पूरी तरह सड़ गया था। पैर व गले को रस्सी एवं गमछा से बांधकर मृतका की साड़ी में बड़ा सा पत्थर बांध कर तालाब में डाला गया था। पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर सामरी पुलिस ने धारा 302, 201 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान गवाहों से पूछताछ में संदेही तेजू घासी का नाम सामने आने पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से तेजू को गिरफ्तार कर लिया। सामरी थाने में उसने पूछताछ में बताया कि मृतका उसकी फुआ सास थी। मृतका के लड़के ू ने उसके साले की हत्या की थी। इसी रंजिश वश उसने अपने फुआ सास की हत्या की।

Advertisement

उसने दशहरा त्यौहार के पूर्व मृतका फुलमनिया को शराब पिलाने के बहाने तालाब के पास ले गया और अपनी पत्नी आशा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। लाश को छुपाने के लिए मृतका के साड़ी में पत्थर बांधकर तथा हाथ पैर को रस्सी से बांधकर तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तेजू पिता जीतू घासी उम्र 25 वर्ष निवासी टाटीझरिया थाना सामरी पाठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में े थाना प्रभारी फरदीनंद कुजूर, एएसआई आनंद मसीह तिर्की, प्रधान आरक्षक दशरथ कुजूर, राजेंद्र ध्‌रुव, जेम्स लकड़ा, आरक्षक अरविंद सोनवानी, शैलेश सिंह शामिल थे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...