✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Ambikapur News ठगी करने वाले सूरत से गिरफ्तार रकम दोगुना करने का झांसा देकर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 19 जून 2023दे देखा गया: 1130 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

रकम दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया SURGUJA TIMES -अंबिकापुर । रकम दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य...

Advertisement

रकम दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया

SURGUJA TIMES -अंबिकापुर । रकम दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इन चारों ने गुजरात के सूरत शहर में बैठकर आनलाइन धोखाधड़ी का जाल बिछाया था।सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़िया धौरपुर निवासी मुलायम सिंह यादव से आरोपितों ने मोबाइल से संपर्क कर ठगी की थी।

गिरफ्तार आरोपितों में माधव अर्जून बेहरा पिता ( 36) निवासी एकतानगर एके रोड सूरत थाना बराछा जिला सूरज गुजरात, कालू चरण आपाटा ( 33) निवासी नंदियागोडा थाना कबिसूर्यानगर गंजाम ओडिशा, युसूफ बना गाडावाला (32) निवासी रांदेर अमलीपुरा मकान नंबर 08/ 158 थाना रांदेर जिला सूरत गुजरात तथा साद आसिफ शेख ( 29) निवासी रांदेर अमलीपुरा मकान नंबर 08/158 थाना रांदेर जिला सूरत शामिल हैं। इनके पास से दो लेपटाप, छह मोबाइल एवं 64 हजार रूपये नकद बरामद किया गया है। इन चारों ने साइबर ठगी की घटना के लिए मोबाइल का उपयोग किया था। जिन मोबाइल नंबरों का उपयोग इन्होंने किया था उसी को जांच का आधार बनाया गया था। विवेचना के दौरान आरोपितों के सूरत गुजरात मे होने की पुख्ता जानकारी पर पुलिस टीम को रवाना किया गया था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में निरीक्षक रजनीश सिंह, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर एएसआई दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक संतकुमार चौहान, सुधीर सिंह, आरक्षक बिरेन्द्र पैकरा, सुयश सिंह, बहादुर एक्का, नरेश सिंह, संजय नागेश, अरविन्द तिवारी शामिल रहे।

Advertisement

लुंड्रा थाना के ग्राम भेड़िया निवासी मुलायम सिंह यादव के पास जालसाजों ने फोन कर अपने झांसे में लिया था। द ग्लोबल करंसी नामक कंपनी में राशि जमा करने पर दोगुना रकम मिलने का झांसा दिया गया था। इनके झांसे में आकर मुलायम सिंह ने 12 लाख 65 हजार रुपये जमा कर दिया था लेकिन वादे के अनुरूप न तो राशि मिली और न ही आरोपितों ने फोन उठाना जारी रखा। ठगे जाने पर उसने लुंड्रा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने पहचान सुनिश्चित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

NEWS - SURGUJA TIMES AMBIKAPUR

Advertisement
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...