✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सरगुजा संभाग

Ambikapur News फर्जी पट्टे होंगे निरस्त - शासकीय मद में दर्ज होगी जमीन ,जमीन घोटाला में बड़ी कार्यवाही

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 मई 2023दे देखा गया: 702 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : कूटरचित दस्तावेज से प्राप्त फर्जी पट्टों को निरस्त करने की कार्रवाई भी अब शुरू की जाएगी। SURGUJA TIMES .अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम भटको, कालीपुर व करदना में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शासकीय जमीन का पट्ट...

Ambikapur News : कूटरचित दस्तावेज से प्राप्त फर्जी पट्टों को निरस्त करने की कार्रवाई भी अब शुरू की जाएगी।

SURGUJA TIMES .अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम भटको, कालीपुर व करदना में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शासकीय जमीन का पट्टा बनवा लिए जाने के मामले में प्रशासनिक जांच और तेज हो गई है। जिन 19 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है उनमें पटवारी और तहसील कार्यालय में पदस्थ कानूनगो भी शामिल है। कूटरचित दस्तावेज से प्राप्त फर्जी पट्टों को निरस्त करने की कार्रवाई भी अब शुरू की जाएगी। जिन लोगों द्वारा फर्जी पट्टे के आधार पर प्राप्त जमीन से धान की बिक्री की गई है, उस राशि की वसूली भी की जाएगी। प्रशासन की जांच में इस तथ्य को भी शामिल कर लिया गया है कि आखिर संबंधित लोगों ने किस आधार पर अपना नाम धान बेचने वाले किसानों की सूची में पंजीयन करा लिया।

समिति से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। सरगुजा जिले में जमीन फर्जीवाड़ा का यह कोई पहला मामला नहीं है,इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व के मामलों में बाहर की कंपनियों को कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बिक्री का राजफाश हुआ था लेकिन इस बार स्थानीय लोगों ने ही राजस्व विभाग के मैदानी कर्मचारियों की मिलीभगत से सैकड़ों एकड़ शासकीय जमीन को अपने नाम से करा लिया,सिर्फ इतना ही नहीं आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से जमीन का नामांतरण अपने नाम कराया और उसी आधार पर ऋण पुस्तिका भी प्राप्त कर लिया। इसी ऋण पुस्तिका के आधार पर आरोपितों में से कुछ ने सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर धान भी बेचा था। 19 लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीकृत करने से पहले प्रशासन ने सभी मामलों को तहसील न्यायालय में पंजीकृत किया था। आरोपितों को नोटिस जारी कर अपना जवाब प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर भी दिया गया था लेकिन किसी ने भी ऐसा कोई दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया जिससे स्पष्ट हो सके कि स्वाभाविक रूप से संबंधित लोगों के नाम जमीन नामांकित हुई थी।

सभी लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का बड़े पैमाने पर घोटाला किया था।इस पूरे मामले में कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर अधिकारियों की टीम बारीकी से छानबीन में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि बड़े रकबे का फर्जी पट्टा बनवाया गया था। अब सारे पट्टों को निरस्त किया जाएगा। पट्टे निरस्त होने पर फिर से जमीन शासकीय मद में दर्ज हो जाएगी। इस जमीन का उपयोग शासकीय निर्माण कार्यों में भी किया जा सकेगा। सार्वजनिक उपयोग के लिए यह जमीन सुरक्षित रहेगी। कोई भी व्यक्तिगत रूप से जमीन का उपयोग नहीं कर सकेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले वासियों से अपील भी की है कि जमीन खरीद बिक्री में सावधानी बरतें। किसी भी स्तर पर शासकीय जमीन की खरीद- बिक्री की शिकायत सामने आती है तो तत्काल उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध अपराध भी पंजीकृत किया जाएगा।

SURGUJA TIMES Ambikapur.

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR#SURAJPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...