✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Ambikapur News: महाराष्ट्र में सरगुजा के 19 बंधक, सुरक्षित लाने टीम रवाना

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 27 दिसंबर 2022दे देखा गया: 675 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News: श्रमिकों ने स्वजनों को जानकारी दी थी कि उन्हें बंधुआ मजदूरों के समान रखा गया है। अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। सरगुजा जिले के सीतापुर व बतौली क्षेत्र के 19 लोगों को महाराष्ट्र के बीड जिले में बंधक बनाकर कार्य कराए जाने की सूचना पर पुल...

Advertisement

Ambikapur News: श्रमिकों ने स्वजनों को जानकारी दी थी कि उन्हें बंधुआ मजदूरों के समान रखा गया है।

अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। सरगुजा जिले के सीतापुर व बतौली क्षेत्र के 19 लोगों को महाराष्ट्र के बीड जिले में बंधक बनाकर कार्य कराए जाने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम उंन्हे सकुशल वापस लाने रवाना हो गई है।बंधक लोगों में नाबालिग भी शामिल है।गन्नाा कटाई और खेती के नाम पर इन सभी को ऊंची पगार का लालच देकर ले जाया गया था।वहां जाने के बाद कथित रूप से इन्हें बंधुआ मजदूर की तरह रखा गया है।उनके मोबाइल लूट लिए गए है।भागने का प्रयास करने पर कुछ लोगों से मारपीट भी की गई है।सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नकना के 13 और लुंड्रा थाना क्षेत्र के बरगीडीह के छह लोगों को काम दिलाने के बहाने महाराष्ट्र में बंधक बनाने का आरोप लगा है।इन लोगों को ले जाने वाला व्यक्ति भी लुंड्रा क्षेत्र का ही बताया जा रहा है।

Advertisement

इन्ही के द्वारा सभी को ले जाया गया था और एक व्यक्ति के सुपुर्द कर वापस आ गया। पिछले एक महीना से ये सभी काम करने को मजबूर हैं। बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आते ही प्रशासन ने विशेष टीम का गठन किया है।यह टीम महाराष्ट्र निकल चुकी है।टीम में नायब तहसीलदार कोमल साहू, श्रम निरीक्षक केके प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद व दो आरक्षक शामिल है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कमीशन लेकर मजदूरों को सौंपा गया या फिर मजदूर खुद कामकाज के उद्देश्य से वहां जाने को तैयार थे।मजदूरों को पहुंचाने के बाद वह व्यक्ति वापस लौट गया था। श्रमिकों ने स्वजनों को जानकारी दी थी कि उन्हें बंधुआ मजदूरों के समान रखा गया है। श्रमिकों के द्वारा प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया था। खबर उनके स्वजन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंची थी।

इसी आधार पर टीम गठित की गई है।बता दें कि ऊंची पगार और बेहतर काम का झांसा देकर सरगुजा क्षेत्र से लोगों को बाहर ले जाने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं।मानव तस्करी की घटनाएं भी होती है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त टीम बनाई गई है यह टीम सभी को सकुशल वापस लाने के लिए रवाना हो चुकी है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...