सरगुजा जिले के अनुविभाग मुख्यालय उदयपुर के रामगढ़ मार्ग पर रविवार की शाम सवारियों से भरी आटो अनियंत्रित हो गई।
उदयपुर(SURGUJA TIMES )। सरगुजा जिले के अनुविभाग मुख्यालय उदयपुर के रामगढ़ मार्ग पर रविवार की शाम सवारियों से भरी आटो अनियंत्रित हो गई।ब...
सरगुजा जिले के अनुविभाग मुख्यालय उदयपुर के रामगढ़ मार्ग पर रविवार की शाम सवारियों से भरी आटो अनियंत्रित हो गई।
उदयपुर(SURGUJA TIMES )। सरगुजा जिले के अनुविभाग मुख्यालय उदयपुर के रामगढ़ मार्ग पर रविवार की शाम सवारियों से भरी आटो अनियंत्रित हो गई।बेकाबू आटो ने पहले तो घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी फिर बीच सडक़ पर पलट गई। हादसे में आटो के नीचे दबने से युवती की मौत हो गई। दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इनमें चार महिलाएं भी है।घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है।इनमें एक महिला का एक पैर टूट गया है।आटो में सवार लोग सुआ नृत्य के दौरान मिले धान-चावल बेचने उदयपुर आ रहे थे।उसी दौरान यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूटा निवासी आठ महिला व पुरुष आटो में सवार होकर रविवार की शाम को उदयपुर आ रहे थे।आटो में धान व चावल के बोरे भी भरे हुए थे।रामगढ़ मार्ग पर स्थित प्राथमिक पाठशाला के समीप चालक का आटो पर से नियंत्रण हट गया।तेज गति की आटो घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी उसके बाद चालक आटो को संभाल नहीं सका और आटो सड़क पर पलट गई।दुर्घटना होते ही सवारियों में कोहराम मच गया।आटो में सवार जुगनी नामक युवती आटो के नीचे दब गई।किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना में चार महिलाएं व चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पर उदयपुर थाना प्रभारी धीरेंद्रनाथ दुबे भी मौके पर पहुंचे थे।संजीवनी 108 की टीम ने दस मिनट के भीतर घटनास्थल पहुंच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया था। घायलों में ग्राम पूटा निवासी रामकेली, कुंती, कैलासो, पुसन बाई, सोहर साय व चालक कलिंदर शामिल हैं। घायलों में एक बच्चे का पैर भी टूट गया है सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।