✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Ambikapur News अटेंडेंस शीर्ट के नाम पर हो रही है अवैध वसूली -अम्बिकापुर आईटीआई।

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 7 जुलाई 2023दे देखा गया: 1452 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था(आइटीआइ) में कम उपस्थिति बताकर विद्यार्थियों से अवैध उगाही किए जाने का आरोप विद्यार्थियों ने लगाया है। SURESH GAIN (Surguja Times) अम्बिकापुर- के आईटीआई कॉलेज के छात्रावास में हो रही अवैध वसूली का खुलासा छात्रों ने ही किय...

Advertisement

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था(आइटीआइ) में कम उपस्थिति बताकर विद्यार्थियों से अवैध उगाही किए जाने का आरोप विद्यार्थियों ने लगाया है।

SURESH GAIN (Surguja Times) अम्बिकापुर- के आईटीआई कॉलेज के छात्रावास में हो रही अवैध वसूली का खुलासा छात्रों ने ही किया, छात्रावास में लगभग 80-100 छात्र रह रहे हैं, जहां देखने को मिल रहा है कि उन्हें सालभर में भोजनिवित्ति राशि मिलना चाहिए उसमें उन्हें नही मिल रहा है। सालभर की राशि मे केवल छात्रों को छः माह की ही राशि दी जाती है। और अर्द्ध उपस्थिति के नाम पर उन्ही से कुछ राशि की मांग की जाती है जबकि ऐसा कोई प्रावधान नही है। किसी छात्र द्वारा राशि नही दिए जाने पर या आवाज उठाए जाने पर उन्हें छात्रावास से निकालने की बात कह कर उन्हें डराया जाता है। ऐसी स्थिति उतपन्न होता देख छात्रावास में छात्र ऐसे हैं जो ग्रामीण इलाके से हैं जो आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।

कई ऐसे छात्र हैं जिनका कहना है कि वे बड़े उम्मीद एवं लगन से यहां रहकर अध्ययन करने आते हैं पहले से संघर्ष करके कम राशि होने के कारण चिंता में रहते हैं दूसरी ओर यहां ऐसा मामला देख परेशानी होती है। यह सत्र भी अब समाप्ति की ओर है एवं इस वर्ष भी छात्रों को सालभर की राशि न प्रदान कर केवल छः माह का भोजनवित्ति राशि दिया गया। यहां तक कि इस साल भी जून माह में वार्डन द्वारा छात्रों से राशि की मांग की गई जिसमें 70 प्रतिशत छात्रों ने राशि दे दिया। छात्रों द्वारा पूर्व में भी छात्रावास के प्रमुख से कहा गया परन्तु डर के कारण छात्र आगे नही बढ़े।

Advertisement

छात्रावास के छात्रों ने अपनी समस्या गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ के पदाधिकारियों के समक्ष रखा। छात्रों की शिकायतों को ध्यान में रखकर उनकी समस्या को देखते हुए आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व में एवं संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया एवं उक्त मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द जांच की मांग कर छात्रों के हित मे फैसला लेने का मांग किया गया। जिसपर कलेक्टर ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरन्त एफआईआर दर्ज करवाने हेतु आदेश दिए एवं छात्रावास अधीक्षक पर तुंरत कार्यवाई करने की बात कही। इस दौरान संघ के छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक गुप्ता एवं संघ के अन्य पदाधिकारी व आईटीआई के छात्र उपस्थित रहे।

Surguja Times Ambikapur

Advertisement
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...