✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Ambikapur News चिटफंड कंपनियों की संपत्ति जप्त करने के लिए आइजी ने दिया निर्देश

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 29 जून 2023दे देखा गया: 380 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध, कानून व्यवस्था व चिटफण्ड के प्रकरणों की वर्चुअल समीक्षा की। अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसि...

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध, कानून व्यवस्था व चिटफण्ड के प्रकरणों की वर्चुअल समीक्षा की।

अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध, कानून व्यवस्था व चिटफण्ड के प्रकरणों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने चिटफंड के निदेशकों की संपत्ति कुर्क करने को लेकर आवश्यक जानकारी दी। आइजी ने अपराध, चिटफण्ड के मामलों में जिलेवार विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के निराकरण तथा चिटफण्ड कंपनी के निदेशकों पर कार्रवाई के साथ कंपनी की संपत्ति की कुर्की करवाने व निवेशकों की राशि वापस करने हेतु त्वरित पहल हेतु सभी पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।

आइजी राम गोपाल गर्ग ने कहा ग कि धोखाधड़ी के लंबित मामलों के साथ महिलाओं और बच्चों के संबंध में घटित अपराधों में जांचकर्ता अधिकारी,विवेचक विशेष रूचि लेकर ऐसे मामलों का समयावधि में निराकरण करें। यह तभी संभव होगा जब आरोपियों के गिरफ्तारी सुसंगत साक्ष्यों को एकत्रित कर मामलों का अभियोग पत्र शीघ्रता से न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर नई तकनीकी का उपयोग करते हुए व अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाकर सक्रियता से कार्य करें। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास किया जावे। मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के मामलों में बीट स्तर से जानकारी व जागरूकता के संबंध में निर्देश दिए गए । उच्च न्यायालय में रिट वाले मामलों में भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।आइजी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आने वाले बकरीद त्योहार पर शांतिपूर्ण व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए रेंज के जिलों में पर्याप्त बल लगाने हेतु निर्देश दिए।

अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश

Advertisement

नशीली वस्तुओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान रेंज के जिलों में नशीले पदार्थों विशेषकरगांजा, इन्जेक्शन, टेबलेट, सिरप आदि के विरूद्ध की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा की गई और इसके विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी लेते हुए आइजी ने निर्देश दिया कि ऐसे अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई करें। ऑनलाइन जुआ,सट्टा, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की भी तुलनात्मक समीक्षा की गई।

नक्सल क्षेत्र में विशेष अभियान

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग ने आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की सीमा से सटे इलाकों में लगातार गस्त व पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा निगरानी गुंडा, बदमाशों पर पैनी नजर बनाए रखने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान लगातार जारी रखने का निर्देश दिया।

Surguja Times Ambikapur…….

Advertisement
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR#BALRAMPUR#RAIPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News चिटफंड कंपनियों की संपत्ति जप्त करने के लिए आइजी ने दिया निर्देश | सरगुजा टाइम्स