✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Ambikapur News : जमीन विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 16 जून 2023दे देखा गया: 982 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News : इस मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। SURGUJA TIMES Ambikapur बतौली। जमीन विवाद पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर लकड़ी से वारकर दिया जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत...

Advertisement

Ambikapur News : इस मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

SURGUJA TIMES Ambikapur बतौली। जमीन विवाद पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर लकड़ी से वारकर दिया जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पंचायतपारा मांजा का है। पुलिस ने बताया कि मांजा गांव में नोहरी पैकरा, सोहरी पैकरा और छोटा भाई जवाहिर पैकरा एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। 13 जून की रात नौ बजे नोहरी पैकरा अपनी मां हुलसिया बाई से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान जवाहिर पैकरा पहुंचा और जमीन के पुराने हिस्सा बंटवारे की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ा तो घर की खिड़की का चौखट उठाकर नोहरी पैकरा के सिर पर कई बार वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। गंभीर हालत में उसे बतौली के शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र रामसरोज पैकरा ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छोटे भाई जवाहिर को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Advertisement
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...