✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Ambikapur News_ सरगुजा/ एसपी की बड़ी कार्यवाही शिकायत पर 16 गिरफ्तार ,देर रात की छापेमारी

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 5 जुलाई 2023दे देखा गया: 141 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

शासकीय कृषि महाविद्यालय के छात्रावास परिसर व आसपास शराबखोरी की शिकायत पर की त्वरित कार्रवाई। SURGUJA TIMES । अम्बिकापुर - शहर के अजिरमा में संचालित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय परिसर,छात्रावास तथा आसपास असामाजिक तत्वों की बढ़ी सक्रियता की शिका...

Advertisement

शासकीय कृषि महाविद्यालय के छात्रावास परिसर व आसपास शराबखोरी की शिकायत पर की त्वरित कार्रवाई।

SURGUJA TIMES । अम्बिकापुर - शहर के अजिरमा में संचालित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय परिसर,छात्रावास तथा आसपास असामाजिक तत्वों की बढ़ी सक्रियता की शिकायत पर पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार की रात छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान कृषि महाविद्यालय छात्रावास के आसपास और अजिरमा बेरियर के नजदीक शराब सेवन कर असामाजिक गतिविधियों में शामिल 16 लोगों को पकड़ा गया।लगभग पांच घण्टे तक समूचे क्षेत्र में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भ्रमण किया।पुलिस की सघन जांच से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था।पुलिस ने योजनाबद्घ तरीके से घेराबंदी कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हिमांशु जायसवाल के नेतृत्व में

Advertisement

राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के छात्रों के साथ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कालेज, छात्रावास परिसर में असामाजिक युवाओं, नशेड़ियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी तथा भय का माहौल निर्मित करने की शिकायत की थी।पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने गांधीनगर पुलिस को ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी के साथ गांधीनगर थाना की पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्घ तरीके से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए छापेमारी की। आसपास का माहौल खराब था। कुछ युवक सड़क के आसपास ही शराब सेवन कर रहे थे तो कुछ लोग शराब के नशे में भय का माहौल निर्मित कर रहे थे। राह चलते लोगों से गाली गलौज भी की जा रही थी। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में शामिल 16 लोगों को पकड़ा और सभी को थाने ले आई। इन सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को गुंडा व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी स्वयं शांति,सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर शहर में भ्रमण करने के साथ कार्रवाई भी कर रहे हैं।इधर मणिपुर पुलिस द्वारा भी छह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

Surguja Times Ambikapur.......

Advertisement
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Ambikapur News_ सरगुजा/ एसपी की बड़ी कार्यवाही शिकायत पर 16 गिरफ्तार ,देर रात की छापेमारी | सरगुजा टाइम्स