✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Ambikapur@ स्वस्थ मंत्री ने किया राष्ट्रीय ध्वज हाई मास्ट का उत्घाटन बढ़ी शहर की गरिमा

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 2 जनवरी 2023दे देखा गया: 345 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर SURGUJA TIMES - SURESH GAINस्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने नव वर्ष के पहले दिन रविवार को महामाया पहाड़ स्थित ऑक्सीजन पार्क में राष्ट्रीय ध्वज हाई मास्ट का उद्घाटन किया।100 फीट ऊंचे पोल पर करीब 30 फीट लंबाई के राष्ट्रीय ध्वज को फहरा...

Advertisement

अम्बिकापुर SURGUJA TIMES - SURESH GAIN

स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने नव वर्ष के पहले दिन रविवार को महामाया पहाड़ स्थित ऑक्सीजन पार्क में राष्ट्रीय ध्वज हाई मास्ट का उद्घाटन किया।100 फीट ऊंचे पोल पर करीब 30 फीट लंबाई के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। ऑक्सीजन पार्क में शान से लहराता गगनचुम्बी तिरंगा से अब शहर को नई पहचान मिलने के साथ गरिमा भी बढ़ेगी।स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश सेवा करते अपना बलिदान दिया उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना गौरव की बात है। ऑक्सीजन पार्क मेंऊंचाई पर 100 फीट ऊंचे पोल पर लहराता तिरं गाको शहर के हर कोने से देखा जा सकेगा। उन्होंने इस हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज की देख-रेख की जिम्मेदारी वन विभाग द्वारा लिए जाने पर संतुष्टि जताई।ज्ञातव्य है कि स्वास्थ्य मंत्री ने ऑक्सीजन पार्क में हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज स्थापना के लिए अपने विधायक मद से 12 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। राष्ट्रीय ध्वज स्थापना के लिए वन विभाग को जिम्मेदारी दी गईं थी। वन विभाग द्वारा पक्का बेसमेंट तैयार करने के साथ ही 100 फीट पोल पर 30 फीट लंबा और 20 फिट चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी तैयारी की। रात्रि मे भी ध्वज दिखाई दे इसके लिए पोल के शीर्ष पर दो फ्लड लाइट लगाए गए है।

Advertisement

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा व वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृषण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिलापंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, डीएफओ श्री पंकज कमल सहित स्थानीय पार्षद, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...