डबल इंजन की सरकार से ही छत्तीसगढ़ का विकास होने की प्रतिबद्धता जताई गई।
SURGUJA TIMES अंबिकापुर।डबल इंजन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शनिवार को समापन हो गया।डबल इंजन की सरकार से ही छत्तीसगढ़ का विक...
डबल इंजन की सरकार से ही छत्तीसगढ़ का विकास होने की प्रतिबद्धता जताई गई।
SURGUJA TIMES अंबिकापुर।डबल इंजन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शनिवार को समापन हो गया।डबल इंजन की सरकार से ही छत्तीसगढ़ का विकास होने की प्रतिबद्धता जताई गई।कार्यसमिति की बैठक में तय किया गया कि छत्तीसगढ़ में कमल फूल के निशान के साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों के एक-एक घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां और राज्य की भाजपा सरकार की नाकामियों को पूरी मजबूती के साथ रखेंगे।इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आठ वर्ष का कार्यकाल हमारी प्रेरणा है व भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल हमारी शक्ति है इसी शक्ति के साथ हम छत्तीसगढ़ में जनता के बीच जाएंगे।
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह, महामंत्री संगठन पवन साय,प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।बैठक में पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए शिव प्रकाश ने कहा कि लोगो की भावना के अनुरूप केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लाभार्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का यत्न करें। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि उससे सूक्ष्म स्थानीय विषयों पर चर्चा कर बूथ शक्ति का उपयोग करके आंदोलन खड़ा करें। छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष में हमारे किए कार्य याद करे व 15 वर्ष के हमारे प्रयास से जनसामान्य के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन आए है वह जनता को याद दिलाए ।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल हमारी शक्ति है व मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल हमारी प्रेरणा है।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्ष के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हमने हर क्षेत्र के, हर वर्ग के ,प्रत्येक व्यक्ति के निजी जीवन के प्रत्येक पहलुओं को छुआ है। उनके लिए विकास के कार्य किए हैं, उनके जीवन स्तर में उन्नाति के लिए योजनाएं बनाई है। भूपेश बघेल की सरकार जनहित के बजाय स्वयं हित के कार्य कर रही है। जनता भूपेश सरकार के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है हमें उन तक जाकर उनकी हिम्मत बनना है। भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद हम प्रदेश की कार्यसमिति कर रहे है। अब एक से चार फरवरी तक जिला कार्यसमिति व सात से 10 फरवरी तक मंडल कार्यसमिति संपन्ना किए जायेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आप निरंतर जिला, मंडल तक प्रवास करके पार्टी के कार्यों में गति लाएं। उन्होंने बूथ की सक्रियता, मोर आवास मोर अधिकार, परीक्षा पर चर्चा, मन की बात, आदि कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक के अंतिम दिन रायपुर संभाग प्रभारी व विधायक सौरभ सिंह ने डबल इंजन की सरकार से ही छत्तीसगढ़ में संभव है ,गरीब कल्याण विषय पर योजना प्रस्तुत की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि 16 राज्यों में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम बना रहे हैं। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के छत्तीसगढ़ को मनमोहन सिंह के समय से चार गुना अधिक पैसा भेज रही है । परंतु यह सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जनहित के कार्य रोक रहे हैं। चार साल में छत्तीसगढ़ के विकास की जगह लूट और भ्रष्टाचार हुआ है अगर छत्तीसगढ़ को पुन: विकास के रास्ते पर लाना है तो अगले चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनानी होगी और जिस प्रकार जनता का रुख दिख रहा है यह निश्चित है कि 2023 में भाजपा जीतेगी और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के साथ जनता के विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):
💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।