✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

AmbikapurNews@ किसान से 6 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 19 जनवरी 2023दे देखा गया: 243 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Big fraud: ठगी का एहसास होने पर किसान ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस उनकी कर रही थी खोजबीन, आरोपियों के कब्जे से जेसीबी, बाइक, मोबाइल व नकद 50 हजार रुपए जब्त सीतापुर. Big fraud: सस्ते दर पर जेसीबी से खेत समतलीकरण कराने के नाम पर सीत...

Advertisement

Big fraud: ठगी का एहसास होने पर किसान ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस उनकी कर रही थी खोजबीन, आरोपियों के कब्जे से जेसीबी, बाइक, मोबाइल व नकद 50 हजार रुपए जब्त

सीतापुर. Big fraud: सस्ते दर पर जेसीबी से खेत समतलीकरण कराने के नाम पर सीतापुर थाना क्षेत्र के एक किसान से 3 व्यक्तियों द्वारा 6 लाख रुपए की ठगी कर ली गई थी। पीडि़त किसान की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है। दरअसल किसान से फोन पर बात कर जेसीबी से जमीन समतलीकरण कराने कहा गया था। जब वह 2 व्यक्तियों से खेत की समतलीकरण कराने लगा तो तीसरा व्यक्ति वहां पहुंचा और सरकारी जेसीबी से समतलीकरण कराने की बात को लेकर किसान को डराने-धमकाने लगा। इसके बाद उसके खाते से 6 लाख रुपए निकलवा लिए थे।

सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी जगसाय नागवंशी रिटायर्ड कर्मचारी है और खेती किसानी का काम करता है। 27 दिसंबर २२ को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने सस्ते दर पर जेसीबी से खेत में काम कराने की बात कही। झांसे में आकर जगसाय अपना खेत समतलीकरण करने के लिए तैयार हो गया।

दो व्यक्तियों द्वारा जेसीबी से खेत समतलीकरण किया जा रहा था। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा और सरकारी जेसीबी से काम कराने की बात कह कर किसान को डराने धमकाने लगा। कार्रवाई की बात कहकर किसान को अंबिकापुर लाकर उसके चेक बुक से 6 लाख रुपए की राशि आहरित कर लिया।

Advertisement

प्रार्थी को ठगी का एहसास होने पर उसने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 384, 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

आरोपियों के मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सीतापुर क्षेत्र में ही हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सलमान खान, जुमरती खान व असलम खान बताया। तीनों बारांबाकी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है।

Advertisement
टैग्स (Tags):#sitapur

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...