✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

AmbikapurNews@ बिना परमिट-फिटनेस के चल रहे कई स्कूली वैन, RTO ने शुरू की कार्रवाई

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 15 जनवरी 2023दे देखा गया: 1489 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur -SURGUJA TIMES - नियम के विरूद्ध संचालित हो रहे स्कूल वैनों के खिलाफ आरटीओ द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शहर में बिना परमिट व फिटनेस के ऑटो, वैन में स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा है। इस मामले में आरटीओ अधिकारी सीएल देवांगन के नेतृत्व में...

Advertisement

Ambikapur -SURGUJA TIMES - नियम के विरूद्ध संचालित हो रहे स्कूल वैनों के खिलाफ आरटीओ द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शहर में बिना परमिट व फिटनेस के ऑटो, वैन में स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा है। इस मामले में आरटीओ अधिकारी सीएल देवांगन के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्रवाई की गई।

विभाग द्वारा २१ वाहनों की जांच की गई। जांच में सभी वाहनों में परमिट नहीं होना पाया गया। वहीं कई वाहनों के फिटनेस नहीं पाए गए। आरटीओ अधिकारी सीएल देवांगन ने बताया कि सरगुजा जिले में अवैध तरीके से स्कूल वैन चलाने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=q7B97wgnImE&ab_channel=SurgujaTimes

सरगुजा जिले में संचालित प्राइवेट स्कूलों में स्कूल वैन का उपयोग बच्चों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है, लेकिन आरटीओ विभाग के मापदंडों के अनुसार स्कूल वैन का संचालन नहीं किया जा रहा है। वहीं आरटीओ अमले द्वारा शहर के निजी स्कूलों में जाकर स्कूल वैन की जांच की गई। इसमें पॉल्यूशन एयर कंट्रोल, आरसी, लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच में यह पाया गया कि इनके पास किसी भी तरह के कोई दस्तावेज नहीं हैं। इस पर आरटीओ विभाग द्वारा आधा दर्जन से अधिक स्कूल वैनों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा इस तरह की गलती पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
AmbikapurNews@ बिना परमिट-फिटनेस के चल रहे कई स्कूली वैन, RTO ने शुरू की कार्रवाई | सरगुजा टाइम्स