ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
देश दुनिया

BiharNews: लालू प्रसाद ने आवास पर फहराया झंडा, कहा ,अगले साल लाल किले पर हमारी बारी'

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 15 अगस्त 2023दे देखा गया: 1039 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
BiharNews: लालू प्रसाद ने आवास पर फहराया झंडा, कहा ,अगले साल लाल किले पर हमारी बारी'

रआरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दावा किया है कि 2024 में इंडिया गठबंधन के नेता ही लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। Bihar: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद...

Advertisement

रआरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दावा किया है कि 2024 में इंडिया गठबंधन के नेता ही लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

Bihar: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि स्वतंत्रता बहुत मुश्किल से मिली है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लाल यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए देश को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पीएम मोदी पर निशाना

पत्रकारों से बातचीत में लालू प्रसाद ने पीएम मोदी के लाल किले से भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनका आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि कि इस साल प्रधानमंत्री आखिरी बार लाल किले से तिरंगा फहरा रहे हैं। अगली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से तिरंगा नहीं फहरा पाएंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि अगले साल हमारी बारी होगी। यानी आई.एन.डी.आई.ए.का ही कोई नेता दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराएगा। इस तरह उन्होंने 2024 में इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने का दावा किया।

Advertisement

बीजेपी का पलटवार

लालू यादव के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी और जदयू ने उन्हें ( लालू प्रसाद को) जेल भिजवाया, कांग्रेस ने ऑर्डिनेंस फाड़ा, वे तो अब सजायाफ्ता हैं, मुखिया भी नहीं बन सकते हैं। मैं उनकी बात का क्या जवाब दूं।

Advertisement
टैग्स (Tags):#bihar news

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...