✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
सूरजपुर

Bus Accident : सूरजपुर: भटगांव क्षेत्र में पुलिया से गिरी बस, एसईसीएल कर्मचारियों की बस

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 जून 2025दे देखा गया: 986 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Bus Fell from Culvert in Bhatgaon area: सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव इलाके में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एसईसीएल के कर्मचारियों को ले जा रही बस महान-3 कोयला खदान की ओर जा रही थी। रास्ते में सुखड़ पुलिया के पास बस का संतु...

Advertisement

Bus Fell from Culvert in Bhatgaon area: सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव इलाके में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एसईसीएल के कर्मचारियों को ले जा रही बस महान-3 कोयला खदान की ओर जा रही थी। रास्ते में सुखड़ पुलिया के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया से नीचे गिर गई। यह घटना रात करीब 10 बजे जरही-केरता मार्ग पर हुई।

बस में लगभग 20 कर्मचारी सवार थे। हादसे के समय अचानक बस फिसल गई और पुलिया से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सवार करीब 20 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत भटगांव अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ कर्मचारियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सूरजपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने डॉक्टरों को घायलों के इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं।

इस हादसे के बाद कोयला क्षेत्र में कर्मचारियों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे, इसका ध्यान रखा जा रहा है। यह घटना श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...