ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
बीजापुर

CG Crime : रक्षाबंधन मनाने घर पहुंचा था पुलिस जवान, नक्सलियों ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट…पड़े पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 31 अगस्त 2023दे देखा गया: 956 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
CG Crime : रक्षाबंधन मनाने घर पहुंचा था पुलिस जवान, नक्सलियों ने अपहरण कर उतारा मौत के घाट…पड़े पूरी खबर

बीजापुर। CG Crime जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के दुआलीपारा से एक बड़ी खबर सामने आई है। रक्षाबंधन मनाने घर आये पुलिस जवान की नक्सलियों ने अपहरण कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के समीप फेंका दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनस...

Advertisement

बीजापुर। CG Crime जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के दुआलीपारा से एक बड़ी खबर सामने आई है। रक्षाबंधन मनाने घर आये पुलिस जवान की नक्सलियों ने अपहरण कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के समीप फेंका दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

बता दें कि मृतक जवान का नाम बुधराम अवलम है जो तोयनार थाना में पदस्थ था। मामले में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि सूचना मिली है, मृतक सहायक आरक्षक है। तस्दीक के लिए बल को मौके के लिए रवाना होने के निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक डुवालीपारा में माओवादियों ने तोयनार में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम की हत्या कर दी है। बुधराम अवलम अवकाश पर अपने गृहग्राम जांगला गया था।

Advertisement

30 अगस्त को जवान अपने भतीजे को मोटरसाइकिल से गंगालूर डुवालीपारा छोड़ने गया था, जहां डुवालीपारा में कुछ माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस बल घटनास्थल जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम के लिए गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने की तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पड़े। ............

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...