✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सरगुजा संभाग

Crime News: छेड़छाड़ के आरोपित को न्यायिक कारावास,अर्थदंड भी

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 2 मार्च 2023दे देखा गया: 575 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर आरोपित को एक-एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अंबिकापुर। अपर सत्र न्यायाधीश फ़ास्ट टैक स्पेशल कोर्ट (पाक्सो एक्ट) पूजा जायसवाल के न्यायालय ने छेड़छाड़ के आरोपित अंबिकापुर निवासी अहमद रजा उर्फ बाबा(20)को अभिरक्...

अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर आरोपित को एक-एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अंबिकापुर। अपर सत्र न्यायाधीश फ़ास्ट टैक स्पेशल कोर्ट (पाक्सो एक्ट) पूजा जायसवाल के न्यायालय ने छेड़छाड़ के आरोपित अंबिकापुर निवासी अहमद रजा उर्फ बाबा(20)को अभिरक्षा अवधि तक कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।आरोपित को 28 जून 2020 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था तब से निर्णय दिनांक एक मार्च 2023 तक आरोपित अभिरक्षा में था। इसी अवधि को कारावास में समायोजित किया गया है।

Photo

मामले में न्यायालय ने नाबालिग पीड़िता को एक लाख रुपए प्रतिकर की राशि राज्य सरकार की योजना के तहत प्रदान करने की अनुशंसा की है।अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश सिन्हा ने बताया कि आरोपित अहमद रजा उर्फ बाबा द्वारा शहर की नाबालिग का बदनीयती से लगातार पीछा किया जा रहा था।

पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग कर पीड़िता को बदनाम करने का प्रयास किया गया।पीड़िता के नाम पर फेसबुक का फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लील फोटो प्रचारित किया गया।पीड़िता के स्वजन द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने पर आरोपित ने माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से यौन उत्पीड़न से परेशान पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आरोपित अहमद रजा उर्फ बाबा के विरुद्ध छेड़छाड़, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत किया गया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्रकरण की जांच के पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया था।

प्रकरण के सारे तथ्यों की सुनवाई और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट पाक्सो एक्ट पूजा जायसवाल के न्यायालय ने आरोपित अहमद रजा उर्फ बाबा को दिनांक 29 जून 2020 से 1 मार्च 2023 तक कारावास की सजा सुनाई है। दो अलग-अलग धारा में कारावास के अलावा पांच-पांच सौ रुपए अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई है।

अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर आरोपित को एक-एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत पीड़िता को एक लाख की प्रतिकर की राशि दिए जाने की भी अनुशंसा की है।न्यायालय ने कहा है कि यदि पीड़िता को पूर्व में राशि मिली है तो न्यायालय द्वारा अनुशंसित प्रतिकर की राशि को उस में समायोजित कर दी जाए।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...