ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
सरगुजा संभाग

Crime News : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना- 1 ढाई साल एवं एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म…. दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर jashpur news

द्वारा: SUJEET SHARMAप्रकाशित: 16 जून 2025दे देखा गया: 332 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Crime News : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना- 1 ढाई साल एवं एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म…. दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर jashpur news

 SURGUJA TIMES | जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है,। जशपुर पुलिस के द्वारा थाना बगीचा व चौकी करडेगा(थाना तपकरा) क्षेत्रांतर्गत दो मामलों जिसमें की आरोपियों के द्वारा ढाई साल व पांच साल की मासूम बच्चीयों को अ...

Advertisement

 SURGUJA TIMES | जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है,। जशपुर पुलिस के द्वारा थाना बगीचा व चौकी करडेगा(थाना तपकरा) क्षेत्रांतर्गत दो मामलों जिसमें की आरोपियों के द्वारा ढाई साल व पांच साल की मासूम बच्चीयों को अपनी हवस का शिकार बनाया गया था, को त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

चौकी करडेगा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.06.25 को एक प्रार्थीया ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह घर गृहस्थी का काम करती है, उसकी चार बेटियां हैं, दिनांक 14.06.25 को आरोपी अंकित कुजूर उम्र 25 वर्ष, रात्रि करीबन सात बजे के आसपास अपने साथियों के साथ प्रार्थिया के घर में आया, व साथियों के साथ मिलकर शराब पिया, अत्यधिक नशे में होने से आरोपी प्रार्थिया के घर में ही सो गया था, रात्रि प्रार्थिया व उसका पति, पड़ोस में हो रही शादी को देखने अपने छत में गए, इसी दौरान प्रार्थिया की एक बच्ची की रोने की आवाज आने पर प्रार्थिया छत से नीचे आ कर देखी तो, पाया कि आरोपी अंकित कुजूर, उसकी पांच वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा आरोपी अंकित की लात मारकर, हटाते हुए चिल्लाने पर प्रार्थिया का पति छत से नीचे आया, इसी दौरान आरोपी घर से निकल कर भाग गया।

 रिपोर्ट पर चौकी करडेगा में आरोपी अंकित के विरुद्ध बी एन एस की धारा 65(2), व 4(2), 6 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। साथ ही पीड़ित बच्ची का डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।

विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अंकित कुजूर, उम्र 25 को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Advertisement

थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बगीचा क्षेत्र के एक प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की निकट रिश्तेदारी, आरोपी कपिल सोनी के साथ में है , आरोपी कपिल के द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी को अपने घर में बुलाने पर, प्रार्थी अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर स्कूटी से, आरोपी कपिल सोनी के घर गया, वहां प्रार्थी के मां बाप भी, आरोपी कपिल के घर आए हुए थे, इस दौरान आरोपी कपिल सोनी व प्रार्थी ने साथ में कपिल सोनी के घर में ही मिलकर शराब का सेवन भी किया, प्रार्थी को बाथरूम, आने पर वह अपनी डेढ़ साल की बेटी को, कपिल सोनी के हाथ में सौंपते हुए, टॉयलेट हेतु, गया, टॉयलेट से वापस आने पर देखा कि उसकी बच्ची प्रार्थी की मां की गोद में है। उसके पेशाब की जगह से खून निकल रहा था, जब प्रार्थी ने उक्त संबंध में आरोपी कपिल सोनी से पूछा तो उसने बताया कि गोदी के दौरान उसकी बेटी गिर गई थी, और रोने लगी थी, इसलिए वह प्रार्थी की बेटी को, प्रार्थी की मां को सौंप दिया था,। जिस पर प्रार्थी के द्वारा अपने बेटी लेकर वापस अपने घर लेकर जांच करने पर पाया कि उसकी बेटी की गुप्तांग से खून बह रहा है, प्रार्थी को शक है कि कपिल सोनी के द्वारा, उसकी बेटी के साथ गलत काम किया गया है।

 मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना बगीचा में आरोपी कपिल सोनी के विरुद्ध दुष्कर्म के लिए बी एन एस 64(2)(एफ),65(2) व 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध जांच विवेचना में लिया गया, व पीड़ित बच्ची का डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए, मुलाहिजा कराया गया है व त्वरीय कार्यवाही करते हुए आरोपी कपिल सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों संबंधी अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, दो बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में, आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चों से संबंधित अपराध में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जावेगा।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Crime News : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना- 1 ढाई साल एवं एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म…. दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर jashpur news | सरगुजा टाइम्स