✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

Election News : मध्‍य प्रदेश के 16 अधिकारी कराएंगे अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव,पढ़े पूरी खबर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 10 अक्टूबर 2023दे देखा गया: 416 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Election News : भोपाल। मध्य प्रदेश के 16 आइएएस अधिकारी तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मिजोरम में विधानसभा चुनाव कराएंगे। इन्हें चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक बनाया है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इन सभी को नामांकन समाप्ति से पहले इन्हें संबं...

Advertisement
Election News : भोपाल। मध्य प्रदेश के 16 आइएएस अधिकारी तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मिजोरम में विधानसभा चुनाव कराएंगे। इन्हें चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक बनाया है और उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इन सभी को नामांकन समाप्ति से पहले इन्हें संबंधित जिले में पहुंचना होगा।
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने के लिए 900 पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों से आइएएस, आइपीएस और आइआरएस अधिकारियों का चयन किया गया है।
प्रदेश से 16 अधिकारी अब चुनाव आयोग के नियंत्रण में काम करेंगे। इनमें स्वतंत्र कुमार सिंह, श्रीकांत भनोत, सतेन्द्र सिंह, कृष्णदेव त्रिपाठी, चंद्रमौली शुक्ला, सतीश कुमार एस, पंकज जैन, चंद्रमोहन ठाकुर, रोहित सिंह, राजीव रंजन मीना, रत्नाकर झा, सोमेश मिश्रा और एस कृष्ण चैतन्य शामिल हैं।
अजय गुप्ता और सोनिया मिश्रा का नाम भी पर्यवेक्षक के लिए भेजा गया था लेकिन बाद में इनके  स्थान पर गौतम सिंह, संजय मिश्रा और शिल्पा गुप्ता को भेजा गया है। इन सभी पर्यवेक्षकों की छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के साथ बैठक भी हो चुकी है।
 
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...