ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
देश दुनिया

Good News For Women : रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा : आज से 31 अगस्त तक नि:शुल्क रहेगी बस सेवा पड़े पूरी ख़बर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 29 अगस्त 2023दे देखा गया: 985 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Good News For Women : रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा : आज से 31 अगस्त तक नि:शुल्क रहेगी बस सेवा पड़े पूरी ख़बर

Good News For Women UP। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं और बहनों को इस बार भी नि:शुल्क बस यात्रा का उपहार दिया है। उन्होंने प्रदेश भर में यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे...

Advertisement

Good News For Women UP। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं और बहनों को इस बार भी नि:शुल्क बस यात्रा का उपहार दिया है। उन्होंने प्रदेश भर में यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की यात्रा नि:शुल्क करने का आदेश दिया है। परिवहन निगम और नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने भाई-बहन के स्नेह के पावन प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ट्वीट करके मातृशक्ति को स्नेह पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं। प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से सोमवार को जारी शासनादेश में कहा गया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

Advertisement

नगरीय परिवहन निदेशालय ने भी निर्देश दिया गया है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों (लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, आगरा एवं मथुरा-वृन्दावन) में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही नगरीय बसों में रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Good News For Women : रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा : आज से 31 अगस्त तक नि:शुल्क रहेगी बस सेवा पड़े पूरी ख़बर | सरगुजा टाइम्स