✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
सरगुजा संभाग

HSRP Number Plate : ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सखियां बनेंगी “वाहन सखी“, अब गांवों में ही होगी नंबर प्लेट अपडेट की सुविधा

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 9 सितंबर 2025दे देखा गया: 509 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2025/ जिले में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों तक परिवहन सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क एवं परिवहन विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत अब बैंक सखियां “वाहन सखी“ के...

Advertisement

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2025/ जिले में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों तक परिवहन सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क एवं परिवहन विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत अब बैंक सखियां “वाहन सखी“ के रूप में कार्य करेंगी। इस अभिनव पहल के साथ सरगुजा जिला राज्य का पहला जिला बन गया है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में नंबर प्लेट अपडेट की सेवा शुरू हुई है।

इन वाहन सखियों को परिवहन विभाग द्वारा विशेष आईडी प्रदान की जाएगी। इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दो पहिया और चार पहिया सहित सभी वाहनों में उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने हेतु पोर्टल पर आवेदन कराया जाएगा। यही नहीं, वाहन सखियां नंबर प्लेट इंस्टॉलेशन (फिटमेंट सेंटर संचालन) का कार्य भी करेंगी।

इसके अलावा, वाहन सेवा पुस्तिका में वाहन मालिकों का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का अपडेट करने का कार्य भी वे कर सकेंगी। इस सेवा के बदले वाहन सखियों को फिटमेंट कंपनी रोजमार्टा द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

जानकारी अनुसार जिले में अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत पुराने वाहनों की संख्या 3,47,846 है, अब तक नंबर प्लेट अपडेट 18,000 वाहनों के हुए हैं

जिले में चयनित 64 बैंक सखियों का प्रथम बैच में 34 बैंक सखियों को प्रशिक्षण दिया गया है। शेष बैंक सखियों को आगामी बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक ऐसी सुविधा उपलब्ध न होने के कारण वाहन मालिकों को अपने पुराने वाहनों की नंबर प्लेट अपडेट कराने में कठिनाई होती थी। इस नई व्यवस्था से अब ग्रामीण वाहन मालिकों को शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें गांव में ही सेवा मिल सकेगी।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...