ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
देश दुनिया

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में लश्कर आतंकी अल्ताफ लाली को किया ढेर

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 25 अप्रैल 2025दे देखा गया: 1104 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में लश्कर आतंकी अल्ताफ लाली को किया ढेर

बांदीपोरा/ जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकी को मार गिराया गया है. लश्कर के आतंकी अल्ताफ लाली को सुरक्षाबलों ने 72 हूरों के पास सुरक्षित पहुंचा दिया है. तलाशी अभियान के...

Advertisement

बांदीपोरा/ जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकी को मार गिराया गया है. लश्कर के आतंकी अल्ताफ लाली को सुरक्षाबलों ने 72 हूरों के पास सुरक्षित पहुंचा दिया है.

तलाशी अभियान के दौरान छिपे आतंकवादियों ने शुरू कर दी अंधाधुंध फायरिंग

बांदीपोरा में मुठभेड़ शुक्रवार सुबह से हो रही है. सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू की थी. उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया था.

एक आतंकी और दो सुरक्षाकर्मी के भी घायल होने की खबर

इससे पहले इस एनकाउंटर में एक आंतकी के घायल होने की खबर थी. इस दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह चौथा एनकाउंटर है. इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेरा था. मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया था.

लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड कर्मी गिरफ्तार

बांदीपोरा पुलिस ने कल गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि उन्हें इंटेल इनपुट मिली थी कि लश्कर से जुड़े कुछ ओवर ग्राउंड वर्क पुलिस और गैर स्थानीय लोगों पर हमला करने की फिराक में हैं. इस खुफिया सूचना के आधार पर बांदीपोरा पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और जिले में विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की थी.

Advertisement

अब नहीं बच पाएंगे आतंकियों के स्थानीय मददगार

कहा जा रहा है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों की धर-पकड़ के लिए यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है. साथ ही पुलिस और सुरक्षाकर्मी ऐसे स्थानीय लोगों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं जिन पर पहलगाम हमले के आतंकियों की मदद किए जाने की आशंका है क्योंकि बिना स्थानीय लोगों की मदद के कोई भी आतंकी पाकिस्तान से भारत आकर हमला नहीं कर सकता.

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में लश्कर आतंकी अल्ताफ लाली को किया ढेर | सरगुजा टाइम्स