✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
रायगढ़

Mahuwa Daru : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक पर शराब तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा, 50 लीटर महुआ शराब जब्त!

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 22 जून 2025दे देखा गया: 674 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

धरमजयगढ,रायगढ़, 21 जून 2025 — जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ पुलिस ने शनिवार को 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में की गई। प्रा...

Advertisement

धरमजयगढ,रायगढ़, 21 जून 2025 — जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ पुलिस ने शनिवार को 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रूपुंगा निवासी सितेन्द्र डनसेना (उम्र 21 वर्ष) मोटरसाइकिल से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर दुर्गापुर चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुर्गापुर चौक में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल में लदे 3 प्लास्टिक की बोरियों से कुल 50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,000 रुपये है।

शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटीना मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹20,000) को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज करगिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण की और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एएसआई गंगाराम भगत, आरक्षक विनय तिवारी, विजयनंद राठिया, हेमलाल बरेठ एवं महिला आरक्षक सोनम उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...