✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

MP News : नोटा को एक लाख 94 हजार से अधिक मत : भाजपा की बढ़त 10 लाख के पार पढ़े पूरी ख़बर?

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 4 जून 2024दे देखा गया: 1454 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

MP News : इंदौर ! मध्यप्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी की अनुपस्थिति में नोटा यानी “इनमें से कोई नहीं” को मतगणना के दौरान एक लाख 94 हजार से अधिक मत मिले हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद शंकर ललव...

Advertisement

MP News : इंदौर ! मध्यप्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी की अनुपस्थिति में नोटा यानी “इनमें से कोई नहीं” को मतगणना के दौरान एक लाख 94 हजार से अधिक मत मिले हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद शंकर ललवानी ने दस लाख 99 हजार से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

इंदौर संसदीय सीट इस बार खासी चर्चा में है, जहां पर कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन वापसी के दिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए न केवल अपना नामांकन वापस ले लिया, बल्कि कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन भी थाम लिया। इसके बाद इंदौर से कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने यहां लोगों से “नोटा” को वोट देने की पुरजोर अपील की।

Advertisement

मतणगना संबंधी दोपहर डेढ़ बजे तक सामने आए रुझानों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्री ललवानी ने 10,99,529 मत हासिल कर दस लाख 53 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। यहां पर दूसरे क्रम पर बरकरार बसपा के संजय सोलंकी हैं, जिन्होंने 46,177 मत हासिल किए। लेकिन यदि नोटा से तुलना की जाए तो भाजपा प्रत्याशी ने 9,05,063 मतों की बढ़त बनायी हुयी है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार इंदौर के 1,94,466 मतदाताओं ने इस चुनाव में नोटा को चुना है।

इंदौर में भाजपा के श्री ललवानी के अलावा कुल 13 और प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख प्रत्याशी के तौर पर कोई भी मौजूद नहीं है। इंदौर भाजपा का अभेद गढ़ माना जाता है और यहां पिछले कुछ दशकों से भाजपा लगातार विजय दर्ज कराती आ रही है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
MP News : नोटा को एक लाख 94 हजार से अधिक मत : भाजपा की बढ़त 10 लाख के पार पढ़े पूरी ख़बर? | सरगुजा टाइम्स