MP News: जिले में पूर्व विधायक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद सोमवार को उनके ड्राइवर का शव एक पेड़ से लटकता मिला है। पूर्व विधायक और उसके बाद ड्राइवर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
बता दें कि रायसेन जिले के भाजपा नेता और पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल का बीते दिनों घर के बाथरूम में शव मिला था। उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया था। अंतिम संस्कार किए जाने से पहले भगवत सिंह पटेल की बेटियों के आपत्ति दर्ज कराने पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। क्योंकि उनके शरीर पर गोली लगने जैसे निशान मिले थे, इसीलिए उनकी मौत संदिग्ध मानी गई।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।