Breking News : कोतवाली पुलिस ने गनमैन की शिकायत पर तोड़फोड़ कर धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई से नाखुश आप नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से शिकायत की है।
MP News: खंडवा। पंजाब के राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त व शुगर फेडर चेयरमैन की कार पर चार युवकों ने हमला कर दिया। पार्किंग में खड़ी कार में पत्थर और बेसबाल के डंडे से तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए। आरोपित युवक कार में रखा बैग भी चुरा ले गए।
पुलिस ने आरोपितों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने गनमैन की शिकायत पर तोड़फोड़ कर धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई से नाखुश आप नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से शिकायत की है।
विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। खंडवा जिले की चारों विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी खड़े करने और मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए पार्टी की ओर से शुगर फेडर चेयरमैन व अधिवक्ता नवदीप सिंह जिद्दा इन दिनों खंडवा आए हुए हैं। वे करीब एक सप्ताह से खंडवा में हैं।
सिनेमा चौक स्थित एक होटल में ठहरे आप नेता जिद्दा की कार में चार युवकों ने बुधवार रात तोड़फोड़ की और बैग चुराकर ले गए। इस घटना को लेकर आप नेता जिद्दा ने अपने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने में शिकायत की।





💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।