✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

MPNews: पंजाब में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नवदीप सिंह की कार में तोड़फोड़, चार युवकों पर केस दर्ज, पूरा पड़े

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 27 जुलाई 2023दे देखा गया: 100 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Breking News : कोतवाली पुलिस ने गनमैन की शिकायत पर तोड़फोड़ कर धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई से नाखुश आप नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से शिकायत की है। MP News: खंडवा। पंजाब के राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त व शुगर फेड...

Advertisement

Breking News : कोतवाली पुलिस ने गनमैन की शिकायत पर तोड़फोड़ कर धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई से नाखुश आप नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से शिकायत की है।

MP News: खंडवा। पंजाब के राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त व शुगर फेडर चेयरमैन की कार पर चार युवकों ने हमला कर दिया। पार्किंग में खड़ी कार में पत्थर और बेसबाल के डंडे से तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए। आरोपित युवक कार में रखा बैग भी चुरा ले गए।

पुलिस ने आरोपितों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने गनमैन की शिकायत पर तोड़फोड़ कर धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई से नाखुश आप नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से शिकायत की है।

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। खंडवा जिले की चारों विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी खड़े करने और मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए पार्टी की ओर से शुगर फेडर चेयरमैन व अधिवक्ता नवदीप सिंह जिद्दा इन दिनों खंडवा आए हुए हैं। वे करीब एक सप्ताह से खंडवा में हैं।

सिनेमा चौक स्थित एक होटल में ठहरे आप नेता जिद्दा की कार में चार युवकों ने बुधवार रात तोड़फोड़ की और बैग चुराकर ले गए। इस घटना को लेकर आप नेता जिद्दा ने अपने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने में शिकायत की।

Advertisement

उनका कहना है कि एक सप्ताह से हम यहां रुके हुए हैं। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि हम पर अटैक करवाया गया है। ये चार लड़के हैं, जो रोज रैकी कर रहे थे। गनमैन से उलझ रहे थे। मेरी गाड़ी पर हमला किया। कांच फोड़ दिए बैग भी निकालकर ले गए। मामले में पुलिस ने साधारण धाराओं में केस दर्ज किया। इसे लेकर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल से शिकायत की है। उनसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि आरोपित बब्बी यादव, आकाश यादव और दो युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बब्बी यादव का अपराधिक रिकार्ड है। बब्बी और आकाश को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...