✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

Mpnews :मानव तस्करी 12 वर्ष पहले लापता हुई युवती बदहाल होकर अचानक पहुंची घर, बताया कैसे उसे दो बार बेचा गया

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 3 अगस्त 2023दे देखा गया: 1326 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Damoh News: दमोह के पथरिया थाना की जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले एक गांव से 12 वर्ष पहले लापता हुई युवती बदहाल हालत में अचानक अपने गांव पहुंची और उसने अपनी दास्ता सुनाते हुए कहा कि उसे उसकी सहेली के पिता ने दो बार अलग-अलग जगह ले जाकर बेचा। Damoh New...

Advertisement

Damoh News: दमोह के पथरिया थाना की जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले एक गांव से 12 वर्ष पहले लापता हुई युवती बदहाल हालत में अचानक अपने गांव पहुंची और उसने अपनी दास्ता सुनाते हुए कहा कि उसे उसकी सहेली के पिता ने दो बार अलग-अलग जगह ले जाकर बेचा।

Damoh News: दमोह/पथरिया,। पथरिया थाना क्षेत्र के जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले गांव में 12 वर्ष पहले लापता हुई युवती बदहाल हालत में अचानक अपने घर पहुंच गई, जिसे देख स्वजन हैरान रह गए। युवती जब लापता हुई थी तब वह नाबालिग थी। युवती ने अपने लापता होने की दास्तां दुख भरी आंखों से सुनाई और बताया कि उसे कैसे दो बार उसकी ही सहेली के पिता ने अलग-अलग जगह ले जाकर बेचा।

गांव का ही व्यक्ति ले गया था उठाकर

युवती के स्वजनों के अनुसार गांव का ही एक व्यक्ति बेटी को 12 वर्ष पहले घर से ले गया था जिसकी शिकायत जेरठ चौकी और पथरिया थाना में दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला और 12 वर्ष बाद बेटी बदहाल हालत में घर पहुंची। युवती के अनुसार गांव की ही उसकी सहेली के पिता ने ले जाकर बाहर उसे दो अलग-अलग जगहों पर बेचा। पहले एक जगह बेचा फिर दूसरी जगह पर बेच दिया।

फिर वहां से छतरपुर जिले के पृथ्वीपुर गांव का युवक उसे दिल्ली ले गया। जहां पर उसके दो बच्चे हुए। युवक उसके साथ मारपीट करता था, लेकिन जब युवती को मौका मिला तो वह दिल्ली से भाग कर अपने घर आ गई।

Advertisement

दिल्ली में युवक देता था यातनाएं

युवती ने बताया कि वह बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ गई और पथरिया उतरकर ऑटो वाले से पिता का नाम बताया और गांव का नाम तो उसने गांव तक छोड़ दिया। युवती ने बताया कि वह जिस युवक के साथ रहती है वह प्रतिदिन उसके साथ मारपीट करता था प्रताड़ित करता था मुंह में कपड़े डालकर मारता था जिसके निशान युवती के शरीर पर दिखे। युवती की हालत काफी खराब थी क्योंकि उसने 6 दिनों से कुछ नहीं खाया।

बुधवार शाम को लौटी घर

पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 12 वर्ष पहले वर्षा के मौसम में उसकी बेटी अचानक से लापता हो गई थी। जिसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद जेरठ चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस भी उनकी लड़की को नहीं खोज सकी। बुधवार शाम करीब चार बजे मेरी बेटी अचानक से घर आ गई जिसकी हालत काफी खराब है। वहीं इस मामले में पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला पहले रिकार्ड जांचने और युवती और उसके पिता के बयान के आधार पर ही कुछ कहने पर जानकारी देने कहा है।

Advertisement
टैग्स (Tags):#crime news#MP NEWS

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...