✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांतAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलछत्तीसगढ़ : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
बलरामपुर

Murder case: पूर्व प्रेमी की हत्या, आरोपी पति–पत्नी को थाना कोरंधा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल । पढ़े पूरी खटना

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 2 जून 2025दे देखा गया: 932 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाइम्स। कुसमी। कोरंधा,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31/05/2025  को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना कोरंधा क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुआटोली के लिड़ीपोखरा तालाब में ग्राम महुआटोली थाना कोरंधा निवासी रामफेर का शव तैर रहा है। सूचना पर थान...

Advertisement

सरगुजा टाइम्स। कुसमी। कोरंधा,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31/05/2025  को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना कोरंधा क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुआटोली के लिड़ीपोखरा तालाब में ग्राम महुआटोली थाना कोरंधा निवासी रामफेर का शव तैर रहा है। 

सूचना पर थाना कोरंधा में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच दौरान यह तथ्य प्रकाश में आए कि मृतक रामफेर का गांव की ही परमेश्वरी तिर्की नाम की महिला से विगत कई वर्षों से अवैध संबंध था। मृतक तथा महिला परमेश्वरी तिर्की दोनों शादीशुदा हैं। परमेश्वरी तिर्की के पति प्रमोद तिर्की को अवैध संबंध के बारे में जानकारी होने पर परमेश्वरी ने मृतक रामफेर से संबंध तोड़ लिया था, परंतु फिर भी मृतक रामफेर कभी–कभी आरोपिया से मिलने का प्रयास करता था, जिससे परमेश्वरी तथा उसका पति प्रमोद दोनों मृतक रामफेर से नाराज थे।

Advertisement

दिनांक 30/05/2025 की रात्रि मृतक रामफेर पुनः परमेश्वरी के घर आया था, परमेश्वरी द्वारा मिलने से मना करने पर मृतक रामफेर परमेश्वरी को धमकाते हुए चला गया था। इन सभी बातों से परमेश्वरी तथा उसका पति प्रमोद के मन में गुस्सा था। दिनांक 31/05/2025 को मृतक रामफेर प्रातः शौच के लिए ग्राम महुआटोली के लिड़ीपोखरा तालाब की ओर गया हुआ था, जहां आरोपिया परमेश्वरी ने अपने पति प्रमोद तिर्की के साथ मिलकर मृतक रामफेर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से मृतक रामफेर गंभीर रूप से घायल होकर बचने के प्रयास में तालाब में गिर गया एवं मृतक रामफेल की मृत्यु होना पाया गया। जिसपर थाना कोरंधा में अपराध क्र. 20/25 धारा 103, 3(5) BNS 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर तत्काल दोनों आरोपी पति–पत्नी प्रमोद तिर्की एवं परमेश्वरी तिर्की को गिरफ्तार कर आज दिनांक 01/06/2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...