✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणआकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजनAmbikapur : कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक, अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर ने सरगुजा जिले में तैयारियों के सम्बंध में अवगत करायाAmbikapur : कम लागत में राखी बनाकर आजीविका को नई दिशा दे रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएंअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
सरगुजा संभाग

News: धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव,मिली बेहतर व्यवस्था

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 27 दिसंबर 2022दे देखा गया: 251 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Ambikapur News: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को राजधानी रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे । अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को राजधानी रायपुर से सड़क मार्ग...

Ambikapur News: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को राजधानी रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे ।

अंबिकापुर(SURGUJA TIMES)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को राजधानी रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र से लखनपुर क्षेत्र के नीमहा, गुमगरा,लहपटरा के धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया। यहां किसानों से मुलाकात कर बातचीत की। सभी जगह धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था मिली। कहीं भी बारदाना की कमी सामने आई और न ही खरीदी में किसी तरह की गड़बड़ी मिली। स्वास्थ्य मंत्री ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रसन्नता भी जाहिर की और किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बार धान खरीदी को बेहतर बनाया है।आप सभी को किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही यह हम सब की सफलता है।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर समिति व खरीदी केंद्र खुल जाने से किसानों को धान बेचने में दिक्कत नहीं आ रही है। अपने गांव के आस-पास ही किसान कम परिवहन खर्च देकर धान की बिक्री आसानी से कर रहे हैं।कुछ स्थानों पर डीओ न कटने से उठाव न होने की जानकारी आई है। इसको लेकर कलेक्टर को स्वास्थ्य मंत्री ने सूचित कर दिया है ताकि निर्बाध रूप से उठा हो। समिति में धान की बोरियों का अत्यधिक भंडारण न हो।

जोनल मीटिंग में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लखनपुर क्षेत्र के गुमगरा में आयोजित भेंट,मुलाकात कार्यक्रम में

पांच गांव के जोनल मीटिंग में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही कुछ समस्याओं का निराकरण किया। अलग-अलग गांव से पहुंचे बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ महिलाओं से स्वास्थ्य मंत्री ने बातचीत की। उनकी छोटी-छोटी समस्याएं सुनी। उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों से भी अलग से मुलाकात की और उनकी मांगों को सुनकर निराकरण करने कहा है। इस मीटिंग में गुमगरा, कटकोना, परसोडीकला,गुमगरा खुर्द के ग्रामीण व कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी भी यहां मौजूद रहे।कुछ गांव के ग्रामीणों ने इस बार अत्यधिक बिजली बिल आने की जानकारी दी। एक गांव में बिजली गुल हो जाने से पेयजल की समस्या खड़ी हो जाने की जानकारी भी मिली।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि जल जीवन मिशन का काम इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शुरू हो तभी ग्रामीणों को बेहतर पेयजल की सुविधा मिल पाएगी।

घुनघुट्टा की बाईं नहर के अंतिम गांव में नहीं पहुंचता पानी-

घुनघुट्टा जलाशय के बाईं नाहर के अंतिम छोर का गांव परसोडीकला तक पानी न पहुंचने की ग्रामीण ने जानकारी दी।ग्रामीणों का कहना था जिस तरह दाईं नहर के अंतिम गांव तक पानी पहुंचाने का काम हुआ है वैसे ही इस नहर की भी मरम्मत हो और अंतिम छोर तक पानी पहुंचना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इस नहर को भी व्यवस्थित करेंगे ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंच सके। ग्रामीणों ने सूरजपुर की तरफ जाने वाली सड़क की खस्ता हालत की भी जानकारी दी और स्वास्थ्य मंत्री से मांग करते हुए कहा है कि सड़क का निर्माण भी होना चाहिए ताकि आवागमन आसान हो सके।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel
टैग्स (Tags):#AMBIKAPUR

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...