ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
सरगुजा संभाग

News Today : बतौली विकासखंड में उर्वरक विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई ...पढ़े पूरी ख़बर

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 22 जून 2025दे देखा गया: 108 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
News Today : बतौली विकासखंड में उर्वरक विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई ...पढ़े पूरी ख़बर

गुणवत्ताविहीन उर्वरक विक्रय पर दो प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस, विक्रय पर रोक अम्बिकापुर 21 जून 2025/ आगामी खरीफ सीजन 2025 में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा विकासखं...

Advertisement

गुणवत्ताविहीन उर्वरक विक्रय पर दो प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस, विक्रय पर रोक

Advertisement

अम्बिकापुर 21 जून 2025/ आगामी खरीफ सीजन 2025 में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा विकासखंड बतौली के विभिन्न निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बगीचा रोड स्थित मेसर्स धनंजय कृषि सेवा केन्द्र तथा मेन रोड, बतौली स्थित सुबोध कृषि सेवा केन्द्र में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के उल्लंघन की पुष्टि हुई। दोनों प्रतिष्ठानों द्वारा अनियमित रूप से उर्वरक विक्रय किए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए उर्वरकों को जब्त करने की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा के नेतृत्व में की गई, जिसमें कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम, श्री कृपा शंकर यादव, स्थानीय उर्वरक निरीक्षक सह कृषि विकास अधिकारी श्री पवन साय भगत एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री हीमांशु गुप्ता भी उपस्थित रहे।
कृषि विभाग ने किसानों को प्रमाणित, मानक और अनुज्ञापित विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने की सलाह दी है। विभाग की निगरानी टीम द्वारा सतत जांच एवं निगरानी अभियान जारी रहेगी, ताकि किसानों को गुणवत्ताविहीन कृषि आदान से होने वाली हानि से बचाया जा सके।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
News Today : बतौली विकासखंड में उर्वरक विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई ...पढ़े पूरी ख़बर | सरगुजा टाइम्स