ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
देश दुनिया

Rajasthan: जयपुर में SOG की बड़ी कार्रवाई, फर्जी डिग्री मामले में 2 यूनिवर्सिटी के संस्थापक- डायरेक्टर गिरफ्तार

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 6 जुलाई 2024दे देखा गया: 131 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Rajasthan: जयपुर में SOG की बड़ी कार्रवाई, फर्जी डिग्री मामले में 2 यूनिवर्सिटी के संस्थापक- डायरेक्टर गिरफ्तार

फर्जी डिग्री मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए OPJS यूनिवर्सिटी के संस्थापक और सनराइज यूनिवर्सिटी के संचालक को जयपुर में SOG द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. Rajasthan News: फर्जी डिग्री मामले में शुक्रवार को एसओजी ने जयपुर की दो यूनिवर...

Advertisement

फर्जी डिग्री मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए OPJS यूनिवर्सिटी के संस्थापक और सनराइज यूनिवर्सिटी के संचालक को जयपुर में SOG द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.

Rajasthan News: फर्जी डिग्री मामले में शुक्रवार को एसओजी ने जयपुर की दो यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई की है और उनके डायरेक्टर और संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. SOG का ये एक्शन OPJS यूनिवर्सिटी और सनराइज यूनिवर्सिटी पर हुआ है. OPJSU के संस्थापक और सनराइज यूनिवर्सिटी के संचालक जांच के दौरान रडार पर आए हैं, जिसके बाद एसओजी ने उन्हें गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि शाम तक और भी कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

सूत्रों की मानें तो फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में कुशलगढ़ विधायक के रिश्तेदार का नाम भी सामने आया है. मगर एसओजी के रडार पर आने की सूचना उसे पहले ही मिल गई, जिसके चलते वो फरार हो गया है. एसओजी की टीमें उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाश कर रही है. इस सब के बीच एक टीम बांसवाड़ा भी पहुंची है. कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने फर्जी डिग्री बनवाकर सरकारी नौकरी हासिल की है, उस आरोपियों पर एसओजी शिकंजा कस सकती है.

Advertisement

दरअसल, हाल ही में SOG ने फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उनके घर से बड़ा जखिरा बरामद किया था. तलाशी में ओपीजेएस की 20 मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (25 खाली व 32 भरे हुए) मिले हैं. प्रोविजनल सर्टिफिकेट 66 खाली व 8 भरे हुए मिले. इसके अलावा ओपीजेएस के चरित्र प्रमाण पत्र, यूनिवर्सिटी की 7 जाली मुहर, 44 उत्तर पुस्तिकाएं जिनमें से 3 भरी हुई मिली. अब शुरुआती जांच में ही फेक डिग्री के मामले में जिस तरह से चीजें सामने आई हैं उसको देखकर तो लगता है कि यह मामला एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक की तरह ही बड़ा हो सकता है.

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Rajasthan: जयपुर में SOG की बड़ी कार्रवाई, फर्जी डिग्री मामले में 2 यूनिवर्सिटी के संस्थापक- डायरेक्टर गिरफ्तार | सरगुजा टाइम्स