ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
देश दुनिया

Seema haidar :सीमा हैदर की भारत आने का क्या था प्लान ? पूरा देखे न्यूज

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 24 जुलाई 2023दे देखा गया: 333 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Seema haidar :सीमा हैदर की भारत आने का क्या था प्लान ? पूरा देखे न्यूज

Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. यूपी पुलिस और एसटीएफ इसे घुसपैठ मानते हुए तमाम पहलुओं की जांच कर रही है. जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सीमा ने नेपाल से भारत को जोड़ने वाले 8 बॉर्डरों की जानकार...

Advertisement

Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. यूपी पुलिस और एसटीएफ इसे घुसपैठ मानते हुए तमाम पहलुओं की जांच कर रही है. जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सीमा ने नेपाल से भारत को जोड़ने वाले 8 बॉर्डरों की जानकारी जुटाई थी, ताकि वह सुरक्षित भारत में दाखिल हो सके. मामला पाकिस्तान से जुड़ा है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इसको लेकर गहन पड़ताल में जुटी हैं.

बिना चेकिंग दोनों देश की चौकियां क्रॉस

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसी बॉर्डर से होते हुए सीमा हैदर भारत के लिए आसानी से निकल गई. यहां उसे न ही नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग से गुजरना पड़ा और न ही भारत बॉर्डर पर उसकी चेकिंग हुई. यही वजह थी कि वह आसानी से भारत में दाखिल हो गई और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक भी नहीं लगी.

नई दिल्ली. पबजी खेलते हुए सचिन मीणा के प्यार में पड़कर भारत आ पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में है. यूपी पुलिस और एसटीएफ इसे घुसपैठ मानते हुए तमाम पहलुओं की जांच कर रही है. वही, सीमा हैदर से पूछताछ में भी एक के बाद कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं, जिसके बाद उस पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक भी गहरा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सीमा ने नेपाल से भारत को जोड़ने वाले 8 बॉर्डरों की जानकारी जुटाई थी, ताकि वह सकुशल भारत में दाखिल हो सके. मामला पाकिस्तान से जुड़ा है इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर गहन पड़ताल में जुटी हैं

Advertisement

दरअसल, सीमा हैदर अपने पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ हिंदुस्तान पहुंची है और वह इसे सचिन मीणा के प्यार में उठाया गया कदम ही बता रही है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर ने पाकिस्तान में रहकर भारत आने की पूरी रिसर्च की थी. उसने नेपाल से भारत जाने वाले कुल 8 बॉर्डर के बारे में पूरी जानकारी जुटाई थी, ताकि उसे पता लग सके कि किस बॉर्डर पर कितनी चेकिंग होती है. पहले वो सुनौली बॉर्डर से होकर भारत में दाखिल होना चाहती थी, लेकिन उसे किसी जानकार ने वहां से जाने को मना कर दिया था.

सिद्धार्थ नगर बॉर्डर से भारत जाने की दी थी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, सीमा को उसके जानकार ने बताया कि सुनौली और रक्सौल बॉर्डर उसके लिए बहुत खतरनाक होगा, क्योंकि वो पाकिस्तानी नागरिक है और वहां पर हर वक्त पकड़े जाने का खतरा रहता है. सीमा हैदर ने जिन 8 बॉर्डर की जानकारी जुटाई थी उनमें सुनौली, बनबसा, रक्सौल, सिद्धार्थ नगर, सीतामणी, काकड़ भिट्टा, जोगबनी और सिलीगुड़ी शामिल हैं. ये वो बॉर्डर हैं जहां पर नेपाल से जाने वाली बस को रोककर उनकी चेकिंग की जाती है, लेकिन एक ऐसा बॉर्डर था सिद्धार्थ नगर जिसमें भारत नेपाल मैत्री बस की कम चेकिंग होती थी. सीमा को बताया गया था कि वह उसी बॉर्डर से आराम से निकल सकती है.

Advertisement
टैग्स (Tags):#india

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
Seema haidar :सीमा हैदर की भारत आने का क्या था प्लान ? पूरा देखे न्यूज | सरगुजा टाइम्स