✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

Surguja Times@ थाना प्रभारी घायल होली खेल कर लौट रहे पस्ता थाना प्रभारी स्कूटी से गिरकर घायल

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 10 मार्च 2023दे देखा गया: 1237 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Accident News@ बलरामपुर जिले के पस्ता थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप सड़क दुर्घटना में घायल SURGUJA TIMES -अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य...

Advertisement

Accident News@ बलरामपुर जिले के पस्ता थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप सड़क दुर्घटना में घायल

SURGUJA TIMES -अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर रिफर किया गया है अनियंत्रित स्कूटी से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई है।

ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर आने से उनके स्कूटी से गिरने की संभावना जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस परिवार के सदस्य होली पर्व मनाता है। इस दौरान सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी भी अन्य अधिकारियों के साथ जाकर बलरामपुर पुलिस मुख्यालय में होली मनाते हैं। पस्ता थाना प्रभारी राजकुमार कश्यप भी गुरुवार की सुबह ही बलरामपुर पहुंचे थे।

Advertisement
UPCHAR

यहां कलेक्टर विजय दयाराम, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे पस्ता पहुंचे थे। पस्ता थाना से अपनी स्कूटी से अपने निवास पुराने थाना भवन की ओर जा रहे थे।

पस्ता में ही स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर पड़े। स्कूटी से गिरने पर उनके चेहरे, हाथ, पैर एवं शरीर के अन्य जगहों पर चोटे आई । दुर्घटना पश्चात पस्ता पुलिस की टीम उन्हें लेकर सीधे राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

प्राथमिक उपचार पश्चात उन्हें अंबिकापुर उपचार हेतु ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पस्ता थाना प्रभारी कश्यप ब्लड प्रेशर के मरीज है और उन्होंने सुबह से अपनी दवाइयां भी नहीं ली थी। ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर आने से स्कूटी से गिर जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

Advertisement
टैग्स (Tags):#Pasta Thana

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...