ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
देश दुनिया

T.S Singh Deo: अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दीजिए', छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने क्यों कहा ,पूरा पड़े

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 27 जुलाई 2023दे देखा गया: 288 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
T.S Singh Deo: अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दीजिए',  छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने क्यों कहा ,पूरा पड़े

मणिपुर के मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है। T.S Singh Deo: रायपुर। मणिपुर में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार को लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। मणिपुर मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ के...

Advertisement

मणिपुर के मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है।

T.S Singh Deo: रायपुर। मणिपुर में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार को लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। मणिपुर मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी द्वारा जिम्‍मेदारी नहीं लेने पर अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर दी।

सिंहदेव बोले- अमित शाह को बना दें प्रधानमंत्री

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में सहयोग के लिए गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विपक्ष को पत्र लिखने पर सिंहदेव ने कहा, कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। महिलाओं के साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। अगर कार्रवाई एफआइआर होने के 77 दिन बाद शुरू की जाती है, तो जवाबदेह कौन है? पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों को इसके बारे में पता होगा। अगर पीएम मोदी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दें। फिर अमित शाह जवाब दे सकते हैं।

Advertisement
https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1684491535335985152

सिंहदेव ने ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछे सवाल

इससे पहले सिंहदेव ने ट्वीट करके पूछा कि मणिपुर लगभग तीन महीने से क्यों जल रहा है? सामुदायिक नफरत के कारण। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है? प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री 83 दिनों से मौन क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया मणिपुर हिंसा में भाजपा ने आग में घी डालने का काम किया है और उस आग पर बांटों और राज करो की रोटी सेंक रही है? सिंहदेव ने भाजपा काे आज की इस्ट इंडिया कंपनी करार देते हुए कहा कि गरीब से निचोड़कर पूंजीपतियों को देश की संपत्ति बेच रहे हैं। इंडिया से पीएम मोदी बौखला गए हैं।

SURGUJA TIMES AMBIKAPUR......

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...