✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
अंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअंबिकापुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 दिन बाद पटना से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहाकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षणअम्बिकापुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के निकट विद्या मंदिर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोन
बलरामपुर

चौकी बलंगी क्षेत्र के ग्राम तोरफा में नाबालिक बालक की हत्या करने बाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार फिरौती में रकम का लालच बना हत्या का कारण, नाबालिक बालक का गला दबाकर दिया घटना को अंजाम

द्वारा: Samridh Mandalप्रकाशित: 10 अक्टूबर 2024दे देखा गया: 201 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोरफा में दिनांक 02/10/2024 को नाबालिग बालक जो कक्षा छठवीं में अध्ययनरत था, जो शाम करीब 4.00 बजे अपने घर के पास रोड में खेल रह...

सरगुजा टाईम - समृद्ध मंडल बलरामपुर न्यूज

बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोरफा में दिनांक 02/10/2024 को नाबालिग बालक जो कक्षा छठवीं में अध्ययनरत था, जो शाम करीब 4.00 बजे अपने घर के पास रोड में खेल रहा था, जिसके अचानक कहीं गुम हो जाने की जानकारी मिलने पर नाबालिग बालक के माता-पिता द्वारा बच्चे का आस-पास पता-तलाश किया गया। कहीं पता नहीं चलने पर दिनांक 03/10/2024 को बच्चे के माता-पिता एवं परिजनों द्वारा चौकी बलंगी जाकर बच्चे के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। माता-पिता के रिपोर्ट पर चौकी बलंगी में गुम इंसान कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) द्वारा चौकी प्रभारी बलंगी को गुम बालक की पतासाजी व्यापक स्तर पर करने हेतु निर्देशित किया गया। बलंगी पुलिस द्वारा नाबालिक बच्चे की हर संभव पता-तलाश की जा रही थी। इसी बीच दिनांक 06/10/2024 को गुम बालक का शव सड़े-गले हालत में मोरन नदी के किनारे धवघटवा जंगल में मिला। शव मिलने की सूचना पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को प्राप्त होने पर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के समस्त तथ्यों की जानकारी प्राप्त कर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, वाड्रफनगर की अध्यक्षता में थाना प्रभारी रघुनाथनगर, चौकी प्रभारी बलंगी एवं अन्य पुलिस स्टॉफ की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण की विवेचना में लगाया गया।

मामला प्रथम दृष्टया हत्या जैसा प्रतीत होने से अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा फॉरेंसिक एक्सपर्ट की सहायता से

घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों तथा अन्य गवाहों का कथन लिया गया। शव को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर भेजकर पी.एम. कराया गया।

विवेचना दौरान संदेही रविपाल से पूछताछ करने पर उसके द्वारा लगातार अपना बयान बदलते हुये पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था, जिससे उस पर संदेह पुख्ता होने पर रविपाल तथा एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि, घटना दिनांक 02/10/2024 को शाम करीब 4:00 बजे जब मृतक गुम बालक के घर में कोई नहीं था तब विधि से संघर्षरत बालक द्वारा उसे खेलने के बहाने से बुलाकर नदी किनारे जंगल तरफ ले आया जहां रविपाल ने फिरौती मांगने के उ‌द्देश्य से उसे जबरन जंगल के अंदर ले जाना चाहा जिसका मृतक बालक द्वारा प्रतिरोध करने से रविपाल द्वारा उसके गर्दन को दबाकर हत्या करने की कोशिश की किन्तु जान नहीं निकलने पर उसके पहने शर्ट का फंदा बनाकर उसके गले में डालकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दिया, जिसमें विधि से संघर्षरत बालक ने भी उसकी सहायता की।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि मृतक बालक के पिता कुछ दिन पूर्व मोटरसायकल लेने की बात बोल रहे थे जिस पर आरोपियों को उसके पिता के पास नगदी रकम होने की जानकारी होने पर गुम बालक का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाये थे किन्तु हत्या होने तथा गांव में लगातार खोजबीन होने से तथा पुलिस का दबाव देखकर फिरौती मांगने का साहस नहीं जुटा पाये। विवेचना दौरान आरोपी के कथन तथा परिस्थिति जनक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Sponsored LinksAdChoices 🔵
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...Ad
Ambikapur me home cleaning services par bachat karein...
Local Maids
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...Ad
Ghar par bagicha banane ke aasan tarike aur tools...
Green Thumb
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...Ad
Ghar ke furniture par payein 70% tak ki chhoot...
Modern Furniture
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...Ad
Ambikapur me premium office spaces kiraye par uplabdh...
Office Space
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...Ad
2026 ke best wireless headphones ki list aur offer...
Top Headphones
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...Ad
Surguja me naye luxury apartments ki booking shuru...
Luxury Living
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...Ad
Coffee peene ke shoukeen log ek baar zaroor check karein...
Coffee Quiz
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...Ad
Ghumne ke shoukeen logo ke liye saste tour packages...
Discount Travel

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
चौकी बलंगी क्षेत्र के ग्राम तोरफा में नाबालिक बालक की हत्या करने बाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार फिरौती में रकम का लालच बना हत्या का कारण, नाबालिक बालक का गला दबाकर दिया घटना को अंजाम | सरगुजा टाइम्स