Tiger Attack: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज में बाघ के हमले में वृद्ध के बाद एक युवक की मौत हो गई है।
Tiger Attack:। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज में बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई है। यह घटना दमना बीट के अमहाहार में हुई। एक दिन पहले भी दमना बीट में बाघ के हमले में एक वृद्ध घायल हो गया था। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अजय बैगा पिता मंगल बैगा उम्र 22 वर्ष निवासी मझखेता अपने मवेशियों को लेकर जंगल गया था। जंगल में छुप कर बैठे हुए बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाघ ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
अस्पताल में हुई मौत
घटना की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही बाघ के हमले की जानकारी मिली विभाग के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से घायल युवक को मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान शाम को साढ़े चार बजे के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हालांकि अधिकारियों ने मुआवजा और सहायता राशि दिलाने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत करा दिया
तीन दिन में दूसरी मौत
बाघ के हमले में तीन दिन के अंदर मौत का दूसरा मामला है। गुरुवार को बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के धमोखर वन परिक्षेत्र के आरएफ क्रम 109 ददरौंड़ी बीट में मवेशी चराने गए वृद्ध पर टाइगर ने हमला कर दिया था। इस घटना में 77 वर्षीय वृद्ध सुखदेव प्रसाद पिता स्व वन माली राय की मौत हो गई थी।






💬 पाठकों की राय (0)
सभ्य भाषा का प्रयोग करें।