ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
देश दुनिया

Weather Update - कहां पहुंचा मानसून? अगले 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में करेगा एंट्री....जल्द देश में छाएगा मानसून

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 जून 2023दे देखा गया: 172 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
Weather Update - कहां पहुंचा मानसून? अगले 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में करेगा एंट्री....जल्द देश में छाएगा मानसून

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते कई दिनों तक अटका रहा दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब आगे बढ़ने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि मानसून अगले 48 hours में तेलंगाना में दस्तक देगा. फिलहाल मानसून कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में आ...

Advertisement

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते कई दिनों तक अटका रहा दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब आगे बढ़ने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि मानसून अगले 48 hours में तेलंगाना में दस्तक देगा. फिलहाल मानसून कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में आ चुका है. हैदराबाद में 21 june तक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने कहा, 'हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगले 48 घंटों में मानसून तेलंगाना में प्रवेश करेगा. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि यह 24 june से 25 june तक राज्य को कब कवर करेगा.

आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में जाने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने कहा कि मानसून के 2-3 दिनों में ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ने की संभावना है.

इन राज्यों में होगी बारिश

Advertisement

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा: "दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2से3-तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं."

इसके अलावा, थिरवल्लुर, चेन्नई, कांचीपुरम, और चेंगलपट्टू जिलों सहित तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. बारिश से निचले इलाकों में जलभराव के साथ-साथ यातायात भी बाधित हो सकता है.इस बीच, चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण केरल में मानसून की शुरुआत में लगभग एक सप्ताह की देरी हुई. बिपरजॉय अब कमजोर होकर राजस्थान पर केंद्रित डिप्रेशन में बदल गया है. जैसे-जैसे चक्रवात कमजोर होता है, बुधवार तक राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है.

हमारे WhatsApp ग्रुप को Join करे 👇 https://chat.whatsapp.com/Bk3peS7oecL3IhfBVy6ufw

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...