ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”ग्रामीण की मौत और आरोपों का अंबारब्रेकिंग न्यूज़: सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी!मोदी सरकार के 12 वर्ष मे विकास नहीं, सिर्फ जुमले हुये. जनता इस सरकार से परेशान : गिरीश देवांगनSDM करुण डहरिया व उसके साथियो ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेलAmbikapur : मतदाता सूची से वैध नाम हटाने पर कांग्रेस का तीखा हमला, “घोर लापरवाही और लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार”
सरगुजा संभाग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी 439 ग्राम पंचायतों में होगा सामूहिक योग, पौधरोपण व जल संरक्षण का संकल्प , पढ़े पूरी खबर। ........

द्वारा: SURESH GAINप्रकाशित: 20 जून 2025दे देखा गया: 1184 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी 439 ग्राम पंचायतों में होगा सामूहिक योग, पौधरोपण व जल संरक्षण का संकल्प , पढ़े पूरी खबर। ........

अम्बिकापुर | सरगुजा टाइम्स | 20 जून 2025/  भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में प्रातः 6ः30 बजे से 7ः45 बजे तक सामूहिक योग सत्र का आयोज...

Advertisement

अम्बिकापुर | सरगुजा टाइम्स | 20 जून 2025/  भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में प्रातः 6ः30 बजे से 7ः45 बजे तक सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। योग कार्यक्रमों को ग्रामवासियों से जोड़ने की दिशा में इस वर्ष योग को प्राकृतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जोड़ा गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, अमृत सरोवर स्थलों, शालाओं के मैदानों, सामुदायिक भवनों एवं पंचायत भवनों के समीप योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामवासियों, स्कूल के बच्चों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, सरपंचों और प्रकृति प्रेमियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

“एक पेड़ माँ के नाम 2.0“ मुहिम और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

कार्यक्रम के दौरान “हरित संकल्प” के तहत जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” मुहिम के तहत सभी स्थलों पर पौधारोपण भी किया जाएगा, जिससे योग दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जनसामान्य को जागरूक किया जा सके।

Advertisement

इसके अतिरिक्त श्रमदान के माध्यम से अमृत सरोवर के आस-पास की सफाई एवं सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर जल, प्रकृति और अध्यात्म से जुड़ी लोककथाओं एवं प्रेरक प्रसंगों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।

इस संबंध में जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और समुदाय आधारित संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी 439 ग्राम पंचायतों में होगा सामूहिक योग, पौधरोपण व जल संरक्षण का संकल्प , पढ़े पूरी खबर। ........ | सरगुजा टाइम्स