✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

Gold Shop Loot : कट्टे की नोक पर सराफा दुकान में लूट, तीन नकाबपोश बदमाश काउंटर पर रखे सात लाख ले भागे

द्वारा: MAHENDRA SINGH LAHARIYAप्रकाशित: 8 फ़रवरी 2024दे देखा गया: 1071 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Gold Shop Loot : रिपोर्टर महेंद्र सिंह लहरिया : मुरैना | में सात लाख की लूट होने से हड़कंप मच गया। तीन बंदूकधारी बदमाशों ने शाम के समय लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार का कहना है कि सात लाख रुपये गए हैं तो पुलिस मान रही है कि चार-पांच लाख रुप...

Advertisement
Gold Shop Loot : रिपोर्टर महेंद्र सिंह लहरिया : मुरैना | में सात लाख की लूट होने से हड़कंप मच गया। तीन बंदूकधारी बदमाशों ने शाम के समय लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार का कहना है कि सात लाख रुपये गए हैं तो पुलिस मान रही है कि चार-पांच लाख रुपये की लूट है। जांच जारी है। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। 
मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार शाम को लूट की बड़ी वारदात हो गई। शहर के बीचोंबीच स्थित सराफा दुकान पर तीन बंदूकधारी बदमाश घुसे और सात लाख रुपये ले गए। पुलिस मौके पर है और कहा जा रहा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मामला मुरैना शहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र की पंचायती धर्मशाला के गेट के पास सोमवार करीब 7 बजे घटी है। बताया गया कि यहां स्थित सराफा दुकान अतुल ज्वैलर्स पर ग्राहक बैठे थे। मालिक गल्ला गिनकर ड्राज में रख रहे थे। तभी दो बदमाश दुकान में घुसे और बंदूक लहराने लगे। ग्राहक घबरा गए। एक बदमाश बंदूक के दम पर सबको शांत रहने का हिदायत देता रहा तो दूसरा बदमाश गल्ले में हाथ डालकर रखे रुपये उठाने लगा। तीसरा बदमाश गेट के पास ही घूम रहा था। रुपये लेकर तीनों भाग गए। अतुल ज्वैलर्स के संचालक अतुल गुप्ता शहर की व्यवसायिक एवं औद्योगिक बैंक के निर्वाचित संचालक हैं। दुकान संचालक ने बताया कि मैं दुकान पर बैठा रुपये गिन कर ड्रॉज में रख रहा था। तभी तीन बदमाश दुकान में घुसे। सभी के हाथ में बंदूक थी। एक ने गल्ले से रुपये ले लिए। करीब सात लाख रुपये लेकर वे लोग भाग निकले। वे केवल नकदी लेकर गए हैं, कोई जेवरात नहीं ले गए। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। तीन बदमाश थे। उन्होंने नकाब पहन रखा था और बंदूक लिए थे। पांच-पांच सौ की कुछ गड्डियां लेकर भागे हैं। चार-पांच लाख रुपये हो सकते हैं। पुलिस टीम उनके पीछे है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।  
Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...