✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
सरगुजा संभाग

कुसमी में त्याग और बलिदान के पर्व मुहर्रम पर, निकला भव्य ताजिया व अखाड़ा जुलूस

द्वारा: SADDAM KHANप्रकाशित: 29 जुलाई 2023दे देखा गया: 1236 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

सद्दाम खान/कुसमी जुलूस के दौरान या अली या हुसैन के नारों से गूंज उठा कुसमी.. त्याग और बलिदान के पर्व मोहर्रम को लेकर कुसमी के दो समितियों द्वारा शुक्रवार को जुलूस निकाला गया। बाजार पारा मदरसा नूरिया जियाउल कुरान केमटी व रजा यूनिटी फाउंडेश के द...

Advertisement

सद्दाम खान/कुसमी

जुलूस के दौरान या अली या हुसैन के नारों से गूंज उठा कुसमी..

त्याग और बलिदान के पर्व मोहर्रम को लेकर कुसमी के दो समितियों द्वारा शुक्रवार को जुलूस निकाला गया। बाजार पारा मदरसा नूरिया जियाउल कुरान केमटी व रजा यूनिटी फाउंडेश के द्वारा 2 बजे मस्जिद से सामरी रोड होते हुए, मुहर्रम जुलूस निकाला गया। व बस्ती से छोटी मस्जिद सुन्नी जामा मस्जिद जुलूस मोहर्रम चौक पहुँचा। जुलूस के दौरान या अली या हुसैन के नारों इलाका गूंज उठा।

Advertisement

मुहर्रम जुलूस में इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ साथ विभिन्न धर्म के लोग भी शामिल हुए। तलवार, भाला, गड़ासा, लाठी सहित से कई करतब दिखाए।
कहा जाता है, कि हजरत इमाम हुसैन अपने परिवार के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हाे गए थे। लेकिन बातील के आगे अपने सिर नहीं झुकाया। इस्लाम को मानने वाले लोग हजरत हुसैन के याद में जुलूस के साथ मैदान-ए-जंग का दृश्य बड़े ही आकर्षक और अनोखे अंदाज में पेश किया। सभी अखाड़ा कमेटियों का मिलन मुहर्रम चौक पर हुआ।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा के साथ थाना के सभी कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदाधिकारी शांति व्यवस्था बनाने में लगे थे।
विधि व्यवस्था को लेकर अनुविभागीय के पदाधिकारी शशिकांत दुबे ने सभी जगहों का जायजा लिया।
मौके पर लाठी खेल का प्रदर्शन किया। जुलूस के साथ समुदाय के लोगों ने सजी हुई ताजिया अखाड़ा झंडा लेकर चल रहे थे। साथ ही हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन कुसमी बस स्टैंड कॉपरेटिव बैंक के पास बने मंच के पास किया गया।
मंच में बाहर से आये मेहमान व कुसमी दोनों समितियों के अध्यक्ष सदर साहब लोगों का रजा फाउंडेशन कुसमी के जानिब से सादाब अंसरी संगठन मंत्री के नेतृत्व पर सभी का इस्तकबाल किया गया। सदर मकबूल, व पूर्व सदर जरीफ अंसारी, व थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा सहित कमेटी के सभी मेम्बर को इस्तकबाल कर सभी को पगड़ी पहनकर सह सम्मान किया गया।

कुसमी में मुहर्रम पर अखाड़ा के दौरान खेल का प्रदर्शन करते कमेटी के सदस्य।
काफ़ी संख्या में लोगों ने जमा होकर इस अवसर पर आयोजित ताजिया अखाड़ा का आनन्द लिया। त्योहार के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे।

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...
कुसमी में त्याग और बलिदान के पर्व मुहर्रम पर, निकला भव्य ताजिया व अखाड़ा जुलूस | सरगुजा टाइम्स