✍️पत्रकार बनें
ब्रेकिंग न्यूज़
Ambikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिलAmbikapur News: शिकायत के बाद जागा बिजली विभाग! सरगवा सब स्टेशन में पहली बार दिखे 50 से अधिक कर्मचारी, युद्धस्तर पर शुरू हुआ मेंटेनेंसAmbikapur News : CM हेल्पला इन में शिकायत करते ही 2 मिनट में हुआ काम, लेकिन शिकायतकर्ता को ही मिली फटकार ! नेताओ द्वारा करवाया गया फ़ोनअम्बिकापुर : सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोशसुशासन तिहार के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गतिपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अनीता चैधरी बनीं ऊर्जा दाता, शून्य हुआ बिजली बिल
मध्यप्रदेश

कोहरे, बादल के बीच ठिठुरा रहीं ठंडी हवाएं, कल बरस सकता है पानी

द्वारा: SURGUJA TIMESप्रकाशित: 3 जनवरी 2023दे देखा गया: 270 बार
अक्षर:
शेयर:f𝕏

Jabalpur Weather News मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी के बीच कोहरा और बादलों के बीच छिटपुट वर्षा होने की संभावना भी जताई है नववर्ष के आगमन के साथ ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी के बीच कोहरा और बादलों के बीच...

Advertisement

Jabalpur Weather News मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी के बीच कोहरा और बादलों के बीच छिटपुट वर्षा होने की संभावना भी जताई है

नववर्ष के आगमन के साथ ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी के बीच कोहरा और बादलों के बीच छिटपुट वर्षा होने की संभावना भी जताई है, जिसकी शुरूआत जबलपुर से होगी। इस दौरान तापमान गिरावट आएगी और बादल हटते ही कड़ाके की सर्दी महसूस होगी।

एक दिन पहले सोमवार को सुबह घने कोहरे के बीच हल्के बादल छाए रहे। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के बीच हिमालय से आ रही बर्फीली हवाएं भी लोगों को ठिठुराती रही। घने कोहरे के बीच सुबह निकलने वाले वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकले। दोपहर बाद निकली धूप का असर भी कम रहा। अधिकतम तापमान भी सुबह 11 बजे तक 11 डिग्री पर आ गया। वहीं शीतलहर से बचने के लिए लोग सुबह से गर्म कपड़े धारण किए रहे वहीं कई जगह आग जलाकर ठंड से बचते रहे। वहीं रात में गलाव वाली ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी और जोर मारेगी। अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है।

तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम पारा -

Advertisement

सोमवार को मौसम का मिजाज ऐसा रहा कि चार से पांच किमी प्रतिघंटे की गति से चली उत्तर पूर्वी हवाओं से अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सिसय से कम होकर 20.8 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से कम होकर 8.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

---

तापमान

अधिकतम 20.8

Advertisement

🎭 समाचार पर अपनी प्रतिक्रिया दें (Share Your Reaction):

💬 पाठकों की राय (0)

सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

अपनी टिप्पणी लिखें (Write Your Comment):

टिप्पणियां लोड की जा रही हैं...